Advertisement

सुरजपुर में गरिमामय तरीके से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया ध्वजारोहण

सुरजपुर में गरिमामय तरीके से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया ध्वजारोहण

सुरजपुर जिले में 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने ध्वजारोहण किया और शांति का संदेश देते हुए सफेद कबूतर छोड़े।

सुरजपुर, 15 अगस्त 2025। सुरजपुर जिले में 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह गरिमामय और हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम सूरजपुर के स्टेडियम ग्राउंड में आयोजित हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली।

मंत्री राजवाड़े ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जनता के नाम संदेश का वाचन किया और प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान रंगीन गुब्बारे और सफेद कबूतर छोड़कर शांति और सद्भावना का संदेश दिया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

समारोह में 13 प्लाटूनों ने आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। इस मौके पर शहीद जवानों के परिजनों का सम्मान किया गया और उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्कूली बच्चों ने देशभक्ति गीत एवं नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। कस्तूरबा आवासीय विद्यालय को प्रथम, कन्या शिक्षा परिसर छात्रावास को द्वितीय और सरस्वती शिशु मंदिर को तृतीय स्थान मिला।

इस अवसर पर विधायक भूलन सिंह मरावी, जिला पंचायत अध्यक्ष चंद्रमणी पैकरा, नगर पालिका अध्यक्ष कुसुमलता राजवाड़े, जनप्रतिनिधिगण एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। जिले के कलेक्टर एस. जयवर्धन, पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर, डीएफओ पंकज कमल, जिला पंचायत सीईओ विजेन्द्र पाटले सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं भी मौजूद थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47