Advertisement

छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था ध्वस्त: कांग्रेस ने गृहमंत्री को हटाने की मांग की

छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था ध्वस्त: कांग्रेस ने गृहमंत्री को हटाने की मांग की

कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने छत्तीसगढ़ की कानून व्यवस्था पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद अपराध बढ़ गए हैं, रायपुर में पांच गोलीकांड हो चुके हैं। गृहमंत्री को बदलने की मांग की गई।

कांग्रेस का आरोप – गृहमंत्री बदलना था, रायपुर बना ‘चाकूपुर’, अपराधियों में पुलिस का खौफ नहीं

दीपक बैज बोले- भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त, राजधानी असुरक्षित हो गया।

रायपुर, 23 अगस्त 2025। छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मंत्रिमंडल के विभाग फेरबदल में गृहमंत्री को बदलना चाहिए था, क्योंकि उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा गृह विभाग संभालने में नाकाम रहे हैं।

कांग्रेस का आरोप है कि पिछले 20 महीनों में अपराध तेजी से बढ़े हैं। दीपक बैज ने कहा:

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

रायपुर में खुलेआम पांच गोलीबारी की घटनाएं हो चुकी हैं।

हत्या, चाकूबाजी, लूट, डकैती, अपहरण, बलात्कार जैसी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।

नशीली दवाओं की तस्करी में इजाफा हुआ है।

जेलों में भी आपराधिक गतिविधियां बढ़ गई हैं।

दीपक बैज ने आरोप लगाया कि अपराधियों में पुलिस का कोई खौफ नहीं बचा। उन्होंने कहा, “राजधानी रायपुर चाकूपुर बन गया है। सरकार की नाकामी और पुलिस की लापरवाही से प्रदेश असुरक्षित हो चुका है।”

कांग्रेस ने मांग की है कि मुख्यमंत्री को गृह विभाग किसी सक्षम व्यक्ति को सौंपना चाहिए, ताकि प्रदेश की बिगड़ी कानून व्यवस्था सुधर सके।

दीपक बैज का आरोप:

 “भाजपा सरकार की प्राथमिकता में कानून व्यवस्था है ही नहीं। सरकार अपराधियों पर लगाम कसने के बजाय उनकी संरक्षक बन गई है। मुख्यमंत्री से सरकार नहीं संभल रही, गृहमंत्री से गृह विभाग नहीं संभल रहा।”

कांग्रेस का कहना है कि भाजपा सरकार पूरी तरह निकम्मी और लाचार हो चुकी है, और अब अपराध की घटनाएं बर्दाश्त से बाहर हैं।

 

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47