Advertisement

जिले में वर्मी खाद बेचकर 1 करोड़ 34 लाख का आय अर्जित

जिले में वर्मी खाद बेचकर 1 करोड़ 34 लाख का आय अर्जित

अम्बिकापुर 13 जुलाई 2021कलेक्टर संजीव कुमार झा के निर्देशानुसार गोधन न्याय योजना के तहत खरीदे गए गोबर से वर्मी कम्पोस्ट बनाने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। इससे किसानों के साथ-साथ गोठान समिति तथा स्व सहायता समूह की दीदियों की आत्मनिर्भरता सुनिश्चित हो रही है। बनाये गए वर्मी खाद को समिति के माध्यम से विक्रय कर राशि संबंधितों के खाते में जमा की जा रही है। जिले के सभी 154 गोठानो में कुल 14 हजार 56 किं्वटल वर्मी खाद का निर्माण किया गया है इसमे से 13 हजार 518 किं्वटल का विक्रय कर 1 करोड़ 34 लाख 38 हजार 330 रुपये का आय अर्जित किया गया है।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के 80 गोठानो में कुल 22 हजार 591 किं्वटल सुपर कम्पोस्ट खाद का निर्माण किया गया है जिसमे से 3 हजार 946 किं्वटल खाद का विक्रय कर 23 लाख 67 हजार 840 रुपये का आय अर्जित की जा चुकी है।
ज्ञातव्य है कि राज्य शासन के मंशानुसार जिले के गोठानो में अतिशेष गोबर से उच्च गुणवत्ता के सुपर कम्पोस्ट तैयार किया जा रहा है। सुपर कम्पोस्ट को सभी सहकारी समितियों में भंडारण किया जा रहा है जहां से किसान आसानी से खाद प्राप्त कर सकेंगे। सुपर कम्पोस्ट 6 रुपये प्रति किलो की दर से विक्रय किया जा रहा है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57