Advertisement

छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का हमला: “गृहमंत्री नाकाम, कानून व्यवस्था ध्वस्त”

कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का आरोप – “कानून व्यवस्था ध्वस्त, गृहमंत्री बदलना चाहिए था”

रायपुर, 24 अगस्त 2025। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने मंत्रिमंडल में हुए विभागीय फेरबदल को लेकर भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि गृह विभाग संभाल रहे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा 20 महीनों में अपना परफॉर्मेंस दिखाने में नाकाम साबित हुए हैं। प्रदेश में लगातार हत्या, चाकूबाजी, लूटपाट, डकैती, अपहरण, बलात्कार और गोलीबारी जैसी वारदातें हो रही हैं। नशीली दवाओं की तस्करी बढ़ रही है और जेलों तक में आपराधिक गतिविधियाँ बेलगाम हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बैज ने कहा – “प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह फ्लॉप हो चुकी है। अपराधी बेलगाम हो गए हैं, उनमें पुलिस का कोई भय नहीं है। राजधानी रायपुर अब ‘चाकूपुर’ बन चुका है। भाजपा सरकार बनने के बाद रायपुर में सरेआम गोलीबारी की पाँच घटनाएँ हो चुकी हैं।”

उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री कानून-व्यवस्था सुधारने के बजाय अपराधियों को संरक्षण दे रहे हैं। उनकी प्राथमिकता में सुरक्षा और जनता की चिंता बिल्कुल नहीं है।

बैज ने आगे कहा – “गृहमंत्री की अकर्मण्यता के कारण हालात दिन-प्रतिदिन बिगड़ते जा रहे हैं। राजधानी से लेकर प्रदेश के लगभग सभी शहरों में हत्या और अपराध की घटनाएँ लगातार बढ़ रही हैं। सरकार निकम्मी और लाचार हो चुकी है। मुख्यमंत्री से सरकार नहीं संभल रही और गृहमंत्री से गृह विभाग नहीं संभल रहा।”


file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47