Advertisement

टोक्यो के ‘लिटिल इंडिया’ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महात्मा गांधी को किया नमन, दिया शांति और सद्भाव का संदेश

टोक्यो के ‘लिटिल इंडिया’ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महात्मा गांधी को किया नमन, दिया शांति और सद्भाव का संदेश

जापान प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने टोक्यो स्थित ‘लिटिल इंडिया’ में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने गांधीजी के शांति, अहिंसा और सद्भाव के अमर संदेश को विश्व के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

रायपुर, 24 अगस्त 2025।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जापान प्रवास के दौरान टोक्यो स्थित ‘लिटिल इंडिया’ पहुँचकर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और नमन किया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कहा कि “महात्मा गांधी का शांति, अहिंसा और सद्भाव का अमर संदेश केवल भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पूरे विश्व के लिए प्रेरणास्त्रोत है।”

उन्होंने कहा कि ‘लिटिल इंडिया’ में स्थापित गांधी जी की प्रतिमा भारत-जापान मैत्री और सांस्कृतिक जुड़ाव का प्रतीक है। यह स्थल न केवल भारतीय समुदाय के लिए गर्व का विषय है, बल्कि जापानी नागरिकों को भी भारत की महान परंपराओं और मूल्यों से जोड़ता है।

मुख्यमंत्री के साथ इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल के सदस्य भी उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47