Advertisement

बस्तर के होनहार अविनाश तिवारी से टोक्यो में मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय : छत्तीसगढ़ में उद्योग स्थापना को लेकर हुई सकारात्मक चर्चा

बस्तर के होनहार अविनाश तिवारी से टोक्यो में मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय : छत्तीसगढ़ में उद्योग स्थापना को लेकर हुई सकारात्मक चर्चा

रायपुर, 24 अगस्त 2025। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जापान प्रवास के दौरान टोक्यो में BOYES & MOORES INTERNATIONAL COMPANY के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर और बस्तर के गौरव श्री अविनाश तिवारी से सौहार्दपूर्ण मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान प्रदेश में औद्योगिक निवेश की संभावनाओं पर गहन चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार निवेशकों को आकर्षित करने के लिए निवेश-अनुकूल नीतियां, बेहतर औद्योगिक आधारभूत ढांचा और संपूर्ण सहयोग प्रदान कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस सहयोग से छत्तीसगढ़ में उद्योग और रोजगार के नए अवसर तेजी से बढ़ेंगे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

अविनाश तिवारी, जो मूलतः बस्तर जिले के तोकापाल क्षेत्र के निवासी हैं और नवोदय विद्यालय, बारसूर (दंतेवाड़ा) के पूर्व छात्र रहे हैं, आज जापान की प्रतिष्ठित कंपनी में बोर्ड ऑफ डायरेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। उनके पिता डॉ. सुरेश तिवारी सेवानिवृत्त शिक्षक हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा, “यह गर्व की बात है कि बस्तर की धरती से निकलकर वैश्विक मंच पर अपनी पहचान बनाने वाले प्रतिभाशाली युवा अब छत्तीसगढ़ के विकास में योगदान दे रहे हैं।”

इस मुलाकात से उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले समय में छत्तीसगढ़ में विदेशी निवेश के साथ-साथ नई औद्योगिक परियोजनाओं की शुरुआत होगी, जिससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47