
पुलिस अधीक्षक सरगुजा के निर्देशन मे सड़क सुरक्षा सप्ताह अंतर्गत सरगुजा पुलिस द्वारा बाइक रैली का आयोजन।
पुलिस अधीक्षक सरगुजा के निर्देशन मे सड़क सुरक्षा सप्ताह अंतर्गत सरगुजा पुलिस द्वारा बाइक रैली का आयोजन।



• बाइक रैली के द्वारा आमनागरिकों को दिया गया यातायात जागरूकता सन्देश।
• बाइक रैली के दौरान हेलमेट पहनने एवं यातायात नियमो का पालन करने की गई अपील।
• हेलमेट पहनने वाले राहगीरों को फूल प्रदान कर किया गया प्रोत्साहित।
• जरूरतमंद एवं जागरूकता के उद्देश्य से सरगुजा पुलिस द्वारा हेलमेट प्रदान कर सड़क सुरक्षा का सन्देश दिया गया।
• ऑटो चालकों को सरगुजा पुलिस के त्रिनेत्र हेल्पलाइन नंबर से अवगत कराकर किया गया जागरूक।
• सरगुजा पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह अंतर्गत आयोजित किये जायेंगे कई विविध जागरूकता कार्यक्रम।


पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज रामगोपाल गर्ग (भा.पु.से.)के सतत मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्रीमती भावना गुप्ता (भा. पु. से.) के निर्देशन में सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत विविध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, इसी तारतम्य में आज दिनांक को रक्षित केंद्र अंबिकापुर से पुलिस अधीक्षक सरगुजा के नेतृत्व मे बाइक रैली का आयोजन किया गया।
बाइक रैली के आयोजन का मुख्य उद्देश्य जिले के आम नागरिकों में यातायात के नियमों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना एवं दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट के उपयोग कर प्रोत्साहित करने एवं यातायात के नियमो का पालन करने हेतु जागरूकता उत्पन्न करना हैं।
बाइक रैली रक्षित केंद्र से रामानुजगंज नाका से प्रतापपुर नाका, आकाशवाणी चौक होते हुए गाँधी चौक, घड़ी चौक पहुंची जहा पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा आमंगरिकों एवं जरुरतमंदो को जागरूकता के उद्देश्य से हेलमेट प्रदान कर यातायात के नियमो का पालन करने की समझाईस दी गई एवं हेलमेट पहन कर दुपहिया वाहन चलाने वाले चालकों को फूल देकर प्रत्साहित किया गया।
पुलिस अधीक्षक सरगुजा के निर्देशन मे सरगुजा पुलिस द्वारा आम राहगीरों एवं ऑटो चालकों को “पथ सुरक्षा जीवन रक्षा” एवं सरगुजा पुलिस के अभियान “त्रिनेत्र”की जानकारी दी गई एवं ऑटो चालकों को सरगुजा पुलिस के त्रिनेत्र हेल्पलाइन नंबर 9627344000 की जानकारी दी गई, घड़ी चौक के बाद बाइक रैली शहर के प्रमुख मार्गो संगम चौक, महामाया चौक मे जागरूकता उत्पन्न करते हुए सभी भीड़ भाड़ वाले जगहों पर पुलिस टीम द्वारा यातायात जागरूकता संदेशु दिए गए।
बाइक रैली के आयोजन के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला (भा.पु.से.), अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (ग्रामीण) अखिलेश कौशिक, रक्षित निरीक्षक जयराम चेरमाको, थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक कलीम खान, महिला थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश्वरी चौबे,मणिपुर चौकी प्रभारी उप निरीक्षक सरफ़र्ज फ़िरदौशी, पुलिस सहायता केंद्र बस स्टैंड प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अभिषेक पाण्डेय सहित यातायात शाखा के पुलिस स्टाप, पुलिस मितान, एवं समस्त अधिकारी कर्मचारी शामिल रहे।











