Advertisement

नगर आयुक्त का पद रिक्त रहने से जनता परेशान, निवर्तमान उपमहापौर ने उपायुक्त को लिखा पत्र

नगर आयुक्त का पद रिक्त, जनता परेशान – निवर्तमान उपमहापौर ने उपायुक्त को लिखा पत्र

मेदिनीनगर (पलामू), 27 अगस्त 2025 |नगर निगम मेदिनीनगर में नगर आयुक्त का पद लंबे समय से रिक्त रहने से आम जनता को गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में निवर्तमान उपमहापौर श्री राकेश कुमार सिंह (मंगल सिंह) ने उपायुक्त पलामू को पत्र लिखकर स्थिति से अवगत कराया और शीघ्र कार्रवाई की मांग की।

सिंह ने पत्र में उल्लेख किया है कि मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र आबादी और क्षेत्रफल दोनों ही दृष्टि से बड़ा है। यहां के नागरिकों को प्रतिदिन विभिन्न कार्यों – जैसे होल्डिंग टैक्स, वाटर टैक्स, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, प्रधानमंत्री आवास योजना, निविदा, सैरात, प्रकाश व्यवस्था और सफाई व्यवस्था – के लिए नगर निगम कार्यालय का रुख करना पड़ता है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

लेकिन नगर आयुक्त का पद खाली होने से आम नागरिकों के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता को बुनियादी सुविधाओं से वंचित होना पड़ रहा है और लोग रोजाना निगम कार्यालय के चक्कर लगाने को मजबूर हैं।

निवर्तमान उपमहापौर ने उपायुक्त से आग्रह किया है कि इस समस्या पर त्वरित संज्ञान लेते हुए आवश्यक कदम उठाए जाएं, ताकि नागरिकों को राहत मिल सके। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रशासन जनता की परेशानी को दूर करने के लिए शीघ्र कदम उठाएगा!

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47