Advertisement

जगदलपुर: लोहांडीगुड़ा में बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत शिविर, भोजन-कपड़ा और मुआवजा की तैयारी

लोहांडीगुड़ा ब्लॉक में बाढ़ प्रभावितों के लिए राहत शिविर, भोजन और आवश्यक सामग्री का वितरण

जगदलपुर, 29 अगस्त 2025/ लोहांडीगुड़ा ब्लॉक में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने राहत कार्य शुरू कर दिए हैं। ब्लॉक में 5 जगहों पर राहत शिविर आयोजित किए गए हैं, जहाँ लगभग 250 लोगों के लिए दोनों समय भोजन की व्यवस्था की गई है।

बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद के लिए जनप्रतिनिधियों ने भी आगे आकर योगदान दिया। चित्रकोट विधायक विनायक गोयल ने 50 परिवारों को बर्तन वितरित किए, वहीं सांसद महेश कश्यप ने कपड़ा और खाद्य सामग्री बांटी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कलेक्टर हरिस एस के मार्गदर्शन में प्रशासन ने प्रभावित परिवारों के लिए भोजन, रुकने की व्यवस्था, कपड़ा वितरण और स्वास्थ्य शिविर लगाए। इसके साथ ही कपड़ा दान कार्यक्रम आयोजित कर जरूरतमंदों को सहयोग दिया जा रहा है। चैंबर ऑफ कॉमर्स एवं रोटरी क्लब ने भी कपड़े वितरित कर राहत कार्यों में योगदान दिया।

स्थानीय प्रशासन का कहना है कि सभी प्रभावितों को आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं और किसी को भी परेशानी न हो, इसके लिए लगातार निगरानी की जा रही है। इसके अलावा बाढ़ से हुई क्षति का राजस्व पुस्तक परिपत्र (RBC) 6-4 के तहत मुआवजा प्रकरण तैयार कर प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47