Advertisement

अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, चानान नदी से चार ट्रैक्टर जब्त

अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर जब्त

बलरामपुर । जिले में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। शुक्रवार को चानान नदी में चल रहे अवैध उत्खनन की सूचना पर एसडीएम अभिषेक गुप्ता ने मौके पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान चार ट्रैक्टर जब्त किए गए, जबकि प्रशासनिक दल को देखकर कुछ ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

एसडीएम अभिषेक गुप्ता ने स्पष्ट चेतावनी दी कि जिले में अवैध उत्खनन की गतिविधियों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन ने संबंधित विभागों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि अवैध कारोबार में शामिल लोगों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

बताया जा रहा है कि जिले में लंबे समय से अवैध रेत खनन की गतिविधियां चल रही हैं। इससे न केवल सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंच रहा है, बल्कि पर्यावरण पर भी गंभीर असर पड़ रहा है।

इस कार्रवाई के बाद अवैध कारोबारियों में भय और हड़कंप का माहौल है। प्रशासन का दावा है कि आगे भी इसी तरह की छापेमार कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47