Advertisement

महाकाल भस्म आरती में बड़ा बदलाव: अब बुकिंग के साथ तय होगा आपका सीट नंबर

महाकाल भस्म आरती में बड़ा बदलाव: अब बुकिंग के साथ तय होगा आपका सीट नंबर

महाकाल मंदिर उज्जैन में भस्म आरती दर्शन की नई व्यवस्था। अब बुकिंग के साथ मिलेगा सीट नंबर। विवाद से बचने के लिए मंदिर समिति तैयार कर रही डिजिटल सिस्टम।

उज्जैन। महाकाल मंदिर में होने वाली विश्व प्रसिद्ध भस्म आरती दर्शन व्यवस्था में जल्द ही बड़ा बदलाव होने वाला है। अब भक्तों को ऑनलाइन बुकिंग के समय ही पता चल जाएगा कि वे आरती के दौरान किस मंडप में बैठेंगे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मंदिर समिति के मुताबिक नई व्यवस्था के तहत वर्चुअल अनुमति के साथ सीट नंबर भी जारी किया जाएगा। फिलहाल बुकिंग तो होती है, लेकिन यह तय नहीं होता कि कौन किस स्थान पर बैठेगा। इसी कारण कई बार भक्तों और प्रबंधन के बीच विवाद की स्थिति बन जाती थी।

नई व्यवस्था की खास बातें:

ऑनलाइन बुकिंग के साथ ही तय होगा आपका सीट नंबर।

पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर आगे बैठने का मौका।

रोजाना 1700 भक्तों को भस्म आरती दर्शन की अनुमति।

नंदी, गणेश और कार्तिकेय मंडपम् में सीटिंग अरेंजमेंट।

महाकाल भस्म आरती का महत्व:
महाकाल मंदिर में हर दिन तड़के 4 बजे भस्म आरती होती है, जो हिंदू धर्म में अद्वितीय मानी जाती है। भक्त इस आरती के लिए महीनों पहले बुकिंग करते हैं।

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47