Advertisement

रामानुजगंज में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का पुतला दहन, पीएम मोदी पर की गई टिप्पणी से भाजपा कार्यकर्ता आक्रोशित

रामानुजगंज में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का पुतला दहन, पीएम मोदी पर की गई टिप्पणी से भाजपा कार्यकर्ता आक्रोशित

 

बिहार के दरभंगा में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव द्वारा पीएम मोदी और उनकी माता पर कथित अभद्र टिप्पणियों के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा ने बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में पुतला दहन किया।

रामानुजगंज (बलरामपुर), 2 सितम्बर 2025| बिहार के दरभंगा में कांग्रेस के मंच से राहुल गांधी और तेजस्वी यादव द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत माता के प्रति कथित रूप से अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किए जाने के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा ने मंगलवार को बलरामपुर जिले के नगर रामानुजगंज में पुतला दहन किया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस तरह की गंदी और अपमानजनक भाषा का प्रयोग केवल प्रधानमंत्री ही नहीं, बल्कि देश के 140 करोड़ नागरिकों का अपमान है। इस घटना को लेकर पूरे प्रदेश में आक्रोश है।

भाजपा नेताओं का आह्वान
पुतला दहन कार्यक्रम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव और नव नियुक्त भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्री राहुल योगराज टीकरिहा के निर्देश पर आयोजित किया गया। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए राहुल गांधी और तेजस्वी यादव से सार्वजनिक माफी की मांग की।

भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस तरह की भाषा लोकतंत्र के लिए घातक है और कांग्रेस नेतृत्व को अपने नेताओं के बयानों पर रोक लगानी चाहिए।

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47