Advertisement

बस्तर: जल जीवन मिशन में लापरवाही, 10 ठेकेदारों को कलेक्टर ने किया ब्लैकलिस्ट

बस्तर में जल जीवन मिशन में लापरवाही, 10 ठेकेदार ब्लैक लिस्टेड

बस्तर जिले में जल जीवन मिशन के कार्यों में लापरवाही के चलते कलेक्टर हरिस एस ने 10 ठेकेदारों को ब्लैक लिस्टेड किया। ठेकेदारों ने समय पर कार्य नहीं किया और अधर में छोड़ दिया।

जगदलपुर, 04 सितंबर 2025: बस्तर जिले में जल जीवन मिशन के तहत चल रहे कार्यों में लापरवाही और धीमी प्रगति को लेकर कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला जल एवं स्वच्छता समिति श्री हरिस एस ने सख्त कार्रवाई की है।

कलेक्टर श्री हरिस की अध्यक्षता में मंगलवार, 02 सितंबर को कलेक्टर कार्यालय में हुई बैठक में 10 ठेकेदारों को ब्लैक लिस्टेड कर दिया गया। बैठक में कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि मिशन मोड में संचालित इस योजना के तहत सभी ठेकेदारों को अपने कार्य समय-सीमा में पूरा करना होगा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कोई ठेकेदार या एजेंसी आगे भी लापरवाही बरतेगी, तो उनके खिलाफ और सख्त कदम उठाए जाएंगे।

बैठक में यह सामने आया कि ब्लैक लिस्टेड ठेकेदारों ने नोटिस के बावजूद कार्यों में कोई प्रगति नहीं दिखाई। इन ठेकेदारों को 16 ग्रामों के टेंडर सौंपे गए थे, लेकिन उन्होंने कार्य शुरू नहीं किया या अधर में छोड़ दिया। ब्लैक लिस्टिंग का मुख्य आधार कार्यों में उदासीनता और योजना की भावना के विपरीत व्यवहार रहा।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (4)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (3)

ब्लैक लिस्टेड ठेकेदारों की सूची:

  • यादव कन्स्ट्रक्शन, जगदलपुर

  • गणपति सेल्स, जगदलपुर

  • वीआर कन्स्ट्रक्शन, जगदलपुर

  • बीआर. इन्वायारा सॉल्यूशन, भिलाई

  • बंशीलाल गंजीर, भानपुरी

  • आरबी ड्रिलर्स, केशकाल

  • छत्रपति कन्स्ट्रक्शन, जगदलपुर

  • भारत इन्फ्रा, केशकाल

  • किसान बोरवेल्स, केशकाल

  • लखन सिंह, रायपुर

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजना के तहत सभी कार्यों की नियमित समीक्षा की जाए और प्रगति रिपोर्ट समय पर प्रस्तुत की जाए। जल जीवन मिशन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना है, और इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05