Advertisement

कांग्रेस का पलटवार: मंत्री केदार कश्यप पर मारपीट और गाली का आरोप, इस्तीफे की मांग तेज

कांग्रेस का पलटवार: गरीब कर्मचारी को न्याय दिलाने की बजाय भाजपा मंत्री को बचा रही – दीपक बैज

रायपुर, 08 सितंबर 2025। जगदलपुर रेस्ट हाउस प्रकरण पर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस ने भाजपा और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पर बड़ा हमला बोला है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा गरीब कर्मचारी को न्याय दिलाने की बजाय मंत्री केदार कश्यप को बचाने में लगी है।

बैज ने तंज कसते हुए कहा – “क्या कांग्रेस ने मंत्री कश्यप से कहा था कि रसोईये को मारो और उसकी मां को गालियां दो?” उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री ने न केवल रसोईये से मारपीट की बल्कि उसकी मां को लेकर भी अपशब्द कहे। कर्मचारी ने खुद मीडिया और सोशल मीडिया में आकर पूरा घटनाक्रम बताया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि यह शर्मनाक है कि मुख्यमंत्री ने पीड़ित से बातचीत किए बिना केवल मंत्री की बात मान ली और उन्हें निर्दोष बता दिया। उन्होंने सवाल उठाया कि जब भाजपा जैसे दल गरीब कर्मचारी की आवाज दबाकर मंत्री को बचाते हैं, तो यह प्रदेश में अराजकता की स्थिति पैदा करेगा।

बैज ने मांग की कि –

मंत्री केदार कश्यप को तत्काल पदमुक्त किया जाए।

उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हो।

यदि इस्तीफा नहीं देते हैं तो मुख्यमंत्री उन्हें बर्खास्त करें।

उन्होंने यह भी कहा कि पीड़ित कर्मचारी पर बयान बदलने का दबाव डाला जा रहा है, नौकरी से निकालने की धमकी दी जा रही है। यदि सरकार ने कर्मचारी के खिलाफ कोई कार्रवाई की तो कांग्रेस इसका कड़ा विरोध करेगी।

कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि यह पूरा मामला गरीब बनाम सत्ता का है और कांग्रेस हर स्तर पर पीड़ित कर्मचारी के साथ खड़ी है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57