राजहरा कोलवरी में युवक का शव फांसी से लटका मिला | हत्या या आत्महत्या पर पड़वा थाना की जांच

राजहरा कोलवरी में युवक का शव फांसी से लटका मिला | हत्या या आत्महत्या पर पड़वा थाना की जांच

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

पड़वा थाना क्षेत्र अंतर्गत बंद पड़ी राजहरा कोलवरी में 26 वर्षीय युवक संजू चौहान का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। पुलिस हत्या या आत्महत्या की जांच में जुटी।

राजहरा कोलवरी में युवक का शव फांसी के फंदे से लटका मिला, हत्या या आत्महत्या पर पुलिस कर रही जांच

पड़वा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बंद पड़ी राजहरा कोलवरी में सोमवार सुबह एक युवक का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान संजू चौहान (उम्र 26 वर्ष) के रूप में की गई है।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

घटना की जानकारी मिलते ही पड़वा थाना प्रभारी अंचित कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि सुबह लगभग 6:30 बजे इसकी सूचना पुलिस को मिली थी।

जानकारी के अनुसार मृतक के माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है और वह पड़वा क्षेत्र में रहकर काम करता था। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह मामला हत्या का है या आत्महत्या का। पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।