Advertisement

बिलासपुर में कांग्रेस की ‘‘वोट चोर, गद्दी छोड़’’ सभा | सचिन पायलट बोले– मोदी जवाब दें!

बिलासपुर में कांग्रेस की ‘‘वोट चोर, गद्दी छोड़’’ सभा | सचिन पायलट बोले– मोदी जवाब दें!

छत्तीसगढ़ कांग्रेस की ‘‘वोट चोर, गद्दी छोड़’’ सभा बिलासपुर के मुंगेली नाका में संपन्न हुई। सभा में सचिन पायलट, दीपक बैज, भूपेश बघेल, टी.एस. सिंहदेव और चरणदास महंत ने भाजपा और चुनाव आयोग पर वोट चोरी के गंभीर आरोप लगाए। सचिन पायलट ने कहा कि यदि नैतिकता है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राहुल गांधी के आरोपों का जवाब देना चाहिए। कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि भाजपा ने फर्जी वोटिंग और मतदाता सूची में गड़बड़ी कर सत्ता हासिल की है। सभा में हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए और आने वाले दिनों में पूरे प्रदेश में बड़े आंदोलन का ऐलान किया गया।

 

कांग्रेस की ‘‘वोट चोर, गद्दी छोड़’’ सभा बिलासपुर में संपन्न

सचिन पायलट बोले – ‘‘नैतिकता हो तो पीएम मोदी, राहुल गांधी के आरोपों का जवाब दें’’

रायपुर/09 सितंबर 2025। कांग्रेस पार्टी का ‘‘वोट चोर, गद्दी छोड़’’ अभियान रविवार को बिलासपुर के मुंगेली नाका मैदान में बड़ी सभा के साथ आगे बढ़ा। इस सभा में प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव सहित कई वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति रही। सभा में हजारों कार्यकर्ताओं व आम नागरिकों की भीड़ जुटी।

सचिन पायलट का हमला

सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने कहा कि देश में लोकतंत्र की जड़ों को कमजोर किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि ‘‘चुनाव आयोग अब स्वतंत्र नहीं रहा, बल्कि बीजेपी का प्रवक्ता बन गया है।’’

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी द्वारा उठाए गए सवालों का जवाब चुनाव आयोग की बजाय भाजपा देती है। बिहार में लाखों नाम मतदाता सूची से काटे जाने का जिक्र करते हुए पायलट ने कहा कि ‘‘क्या बिहार का गरीब आदमी घुसपैठिया है?’’

दीपक बैज का आरोप

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने छत्तीसगढ़ सरकार को संवेदनहीन बताते हुए कहा कि ‘‘जब बस्तर बाढ़ से जूझ रहा है, तब उपमुख्यमंत्री त्योहार मना रहे थे।’’ उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए आतुर है।

उन्होंने राहुल गांधी को ‘‘वोट चोर, गद्दी छोड़’’ अभियान की शुरुआत के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि यह अभियान हर गली-मोहल्ले तक पहुंचाना होगा।

चरणदास महंत का बयान

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि नरेंद्र मोदी ‘‘उधार के प्रधानमंत्री’’ हैं, क्योंकि उनका दावा है कि भाजपा वोट चोरी करके सत्ता में आई है। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग भाजपा का एजेंट बन गया है और विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने का काम हो रहा है।

भूपेश बघेल का तंज

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि जनता अब भी मानने को तैयार नहीं है कि भाजपा छत्तीसगढ़ में कैसे जीती। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में 1 लाख से ज्यादा वोट चोरी के सबूत मिले हैं और जल्द ‘‘हाइड्रोजन बम’’ फूटने वाला है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ‘‘काम न होने से हमारी सरकार नहीं गई, बल्कि वोट चोरी से सरकार गई है।’’

टी.एस. सिंहदेव का दावा

पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने कहा कि सरगुजा क्षेत्र में हजारों फर्जी नाम मतदाता सूची में जोड़े गए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि नोटा में 2000 वोट गिने गए और 94 वोटों से कांग्रेस को हराया गया। उन्होंने कहा कि समय आने पर सबूत पेश किए जाएंगे।

अभियान को गति

सभा में कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि आने वाले दिनों में पूरे प्रदेश में ‘‘वोट चोर, गद्दी छोड़’’ अभियान तेज किया जाएगा और रायगढ़ में बड़ा आंदोलन होगा।

 

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57