Advertisement

रेलवे स्टेशनों पर अब एयरपोर्ट जैसा प्रीमियम शॉपिंग एक्सपीरियंस, मिलेगा ब्रांडेड फैशन और छत्तीसगढ़ी हर्बल उत्पादों का संगम!

रायपुर। रायपुर रेल मंडल के रेलवे स्टेशनों पर अब एयरपोर्ट की तर्ज पर ब्रांडेड कंपनियों की दुकानें खुलेंगी। रायपुर, दुर्ग, भाटापारा और भिलाई पावर हाउस स्टेशनों पर गैर-किराया राजस्व नीति के तहत प्रीमियम सिंगल ब्रांड आउटलेट्स खोले जाएंगे। इन दुकानों में अच्छी क्वालिटी के कपड़े, जूते, छत्तीसगढ़ के हर्बल उत्पाद और शिल्पकला से जुड़ी वस्तुएं यात्रियों को मिलेंगी। रेलवे ने इसके लिए आवेदन मंगाना शुरू कर दिया है।

रेलवे ने साफ किया है कि इन दुकानों में खाने-पीने का सामान नहीं मिलेगा। सभी दुकानें बोली प्रक्रिया के जरिए तय की जाएंगी। शुरुआत में दुकानों का करार 5 साल के लिए होगा, जिसे प्रदर्शन के आधार पर 9 साल तक बढ़ाया जा सकेगा। इसमें सिर्फ उन्हीं ब्रांड्स को मौका मिलेगा जो पहले से प्रतिष्ठित हैं और एयरपोर्ट या मॉल में आउटलेट संचालित कर चुके हैं।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.21.47

रेल मंडल के सीनियर DCM अवधेश कुमार त्रिवेदी ने बताया कि रेलवे स्टेशनों पर प्रतिष्ठित सिंगल ब्रांड रिटेलर्स से गैर-खाद्य श्रेणियों में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसमें यात्रा सहायक सामग्री, परिधान, फैशन, जूते और खेल परिधान के साथ छत्तीसगढ़ के स्थानीय प्रीमियम ब्रांड्स को प्राथमिकता दी जाएगी।

इन आउटलेट्स में सैमसोनाइट, वीआईपी, अमेरिकन टूरिस्टर जैसे ट्रैवल ब्रांड्स, एरो, वैन ह्यूसन, बीबा, पीटर इंग्लैंड और फेबइंडिया जैसे फैशन ब्रांड्स और नाइकी, एडिडास, प्यूमा, रीबॉक जैसे स्पोर्ट्स ब्रांड्स शामिल हो सकते हैं। साथ ही छत्तीसगढ़ के हथकरघा, जनजातीय कला, हर्बल उत्पाद और शिल्पकला को भी बढ़ावा दिया जाएगा।

रायपुर रेलवे स्टेशन पर अभी तक ब्रांडेड फैशन या ट्रैवल आउटलेट नहीं हैं। इन दुकानों के खुलने से न सिर्फ यात्रियों को सुविधा मिलेगी बल्कि छत्तीसगढ़ के उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान भी मिलेगी। साथ ही रेलवे को राजस्व लाभ होगा।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM