Advertisement

छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन ने समिति योजना ठगी पर FIR और गिरफ्तारी की मांग की, 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी का आरोप

छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन ने समिति योजना ठगी पर FIR और गिरफ्तारी की मांग की, 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी का आरोप

रायपुर में समिति योजना ठगी का मामला तूल पकड़ रहा है। छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन ने आरोपियों राहुल डहरवाल और अरुण साहू पर FIR दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की। गरीब-श्रमिक परिवारों से ₹2000 प्रति माह वसूले गए, कुल 1 करोड़ से अधिक की ठगी का आरोप।

छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन ने समिति योजना ठगी मामले में FIR और गिरफ्तारी की मांग की

गरीब-श्रमिक वर्ग से 1 करोड़ से अधिक की ठगी का आरोप, पुलिस की निष्क्रियता पर उठाए सवाल

रायपुर। सौरभ साहू।14/09/2025।छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन ने राजधानी रायपुर में हुए समिति योजना ठगी मामले को लेकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। एसोसिएशन के जिला उपाध्यक्ष रवि शंकर गुप्ता ने थाना डीडी नगर में ज्ञापन सौंपकर मुख्य आरोपी राहुल डहरवाल और सहयोगी अरुण साहू पर तत्काल FIR दर्ज करने और गिरफ्तारी की मांग की है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

गुप्ता ने ज्ञापन में बताया कि चंगोराभाठा क्षेत्र के गरीब और श्रमिक वर्ग – जिनमें रिक्शा चालक, घरेलू कामगार, चाय विक्रेता सहित दर्जनों परिवार शामिल हैं – से प्रति माह ₹2000 की राशि करीब 25 महीनों तक वसूली गई। इस तरह 1 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी सामने आई है।

पीड़ित परिवारों ने पहले ही 21 जून 2025 को पुलिस अधीक्षक रायपुर को सामूहिक शिकायत सौंपी थी, लेकिन अब तक किसी आरोपी पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

मुख्य मांगे

1. राहुल डहरवाल और अरुण साहू पर तत्काल FIR दर्ज हो।

2. खुलेआम घूम रहे अरुण साहू को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए।

3. प्रकरण में शामिल अन्य सहयोगियों की निष्पक्ष जांच की जाए।

4. ठगी की गई राशि गरीब पीड़ितों को वापस दिलाई जाए।

गुप्ता ने चेतावनी दी है कि यदि पुलिस ने जल्द ठोस कदम नहीं उठाए, तो यह मुद्दा पुलिस महानिरीक्षक, मुख्यमंत्री कार्यालय और राष्ट्रीय मीडिया मंचों तक ले जाया जाएगा।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47