Advertisement

भाजपा एनएचएम कर्मचारियों से कर रही धोखा: कांग्रेस ने बर्खास्तगी आदेश का किया विरोध

भाजपा एनएचएम कर्मचारियों से कर रही धोखा : कांग्रेस

कांग्रेस ने बर्खास्तगी आदेश को बताया तानाशाही, कहा— कर्मचारियों की मांगें जायज

रायपुर | 17 सितम्बर 2025! सरकार द्वारा आंदोलनरत एनआरएचएम (राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन) कर्मचारियों को काम पर वापस न लौटने पर बर्खास्त करने के आदेश का कांग्रेस ने कड़ा विरोध किया है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव के दौरान मोदी की गारंटी के नाम पर एनआरएचएम कर्मचारियों से वादा किया था कि सरकार बनने के बाद उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। “सरकार बने 21 महीने से अधिक हो गए हैं, लेकिन भाजपा ने अपने वादे पूरे नहीं किए। अब जब कर्मचारी आंदोलन कर रहे हैं, तो सरकार बर्खास्तगी और वेतन कटौती जैसे तानाशाही फरमान जारी कर डराने की कोशिश कर रही है,” शुक्ला ने कहा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

उन्होंने केन्द्र और राज्य के बीच जिम्मेदारी टालने को लेकर भी भाजपा पर सवाल उठाए। “केन्द्र ने साफ किया है कि स्वास्थ्य राज्य सूची का विषय है। राज्य सरकार चाहें तो एनआरएचएम कर्मचारियों की मांगों पर निर्णय ले सकती है। फिर स्वास्थ्य मंत्री का केन्द्र को पत्र लिखने का बहाना बनाना एनआरएचएम कर्मचारियों के साथ धोखा है,” शुक्ला ने कहा।

कर्मचारियों की प्रमुख मांगें

एनआरएचएम कर्मचारी 27% वेतन वृद्धि, नियमितीकरण, जॉब गारंटी, 10 लाख का कैशलेस बीमा, स्थानांतरण की सुविधा, अनुकंपा नियुक्ति, ग्रेड पे निर्धारण और महिला कर्मचारियों के लिए विशेष अवकाश की मांग कर रहे हैं। शुक्ला ने कहा कि ये उनका हक है और भाजपा सरकार इससे पीछे हट रही है।

लोकतंत्र विरोधी रवैया

शुक्ला ने भाजपा सरकार को लोकतंत्र विरोधी बताते हुए कहा, “लोकतांत्रिक अधिकारों के तहत कर्मचारी आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन भाजपा सरकार आंदोलन का दमन कर रही है। यह हिटलरशाही नीति बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कांग्रेस पार्टी एनआरएचएम कर्मचारियों के साथ खड़ी है।”

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47