Advertisement

स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान: मध्यप्रदेश ने पहले दिन की 20,379 सिकल सेल स्क्रीनिंग, 2 अक्टूबर तक चलेगा कार्यक्रम

स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान 2 अक्टूबर तक:पहले दिन 20 हजार लोगों की सिकल सेल स्क्रीनिंग; 22 को बुजुर्गों, ओरल स्क्रीनिंग और मानसिक स्वास्थ्य पर जोर

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

भोपाल/मध्यप्रदेश से बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वस्थ नारी सशक्त अभियान की शुरुआत की। जिसके पहले दिन मध्यप्रदेश में देश में सर्वाधिक 20,379 लोगों की सिकल सेल स्क्रीनिंग की गई। वहीं, देश में यह आंकड़ा 53,180 रहा। मध्यप्रदेश के बाद 10,851 स्क्रीनिंग के साथ ओडिशा दूसरे और 10,206 स्क्रीनिंग के साथ महाराष्ट्र तीसरे स्थान पर रहा।
अभियान 2 अक्टूबर तक जारी रहेगा। हर दिन के लिए अलग-अलग गतिविधियां तय की गईं हैं। शुक्रवार को अभियान के तहत प्रदेश भर में प्रसव से पहले पंजीयन की मुहीम चलाई जाएगी। इसके बाद 20 को इन महिलाओं की जांच कर, हाई रिस्क प्रेग्नेंसी वाली महिलाओं को चिह्नित किया जाएगा। जिससे उन्हें समय रहे जरूरी परामर्श, इलाज और सुरक्षित प्रसव के लिए जरूरी सलाह मिल सके। यह इसलिए जरूरी हैं क्योंकि हाई रिस्क प्रेग्नेंसी में महिला और उनके बच्चे, दोनों पर गंभीर खतरा रहता है। जिसे समय पर सही इलाज से टाला जा सकता है।
अभियान के दौरान सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और डिसपेंसिरी में विशेषज्ञ शिविर और स्वास्थ्य जांच लगातार जारी रहेंगे।
बुजुर्गों के होंगे फ्री टेस्ट 22 को बुजुर्गों, ओरल स्क्रीनिंग और मानसिक स्वास्थ्य पर जोर दिया जाएगा। इस दौरान सभी जांच फ्री होंगी। 24 सितम्बर को ईट-राइट और पोषण दिवस मनाया जाएगा। इस दिन सही खानपान और संतुलित आहार से जुड़ी गतिविधियां होंगी।
महिलाओं की होगी संपूर्ण जांच 25 सितम्बर को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत विशेष जांचें होंगी। 26 सितम्बर को किशोरियों और महिलाओं में एनीमिया, मानसिक स्वास्थ्य और रजोनिवृत्ति के बाद की समस्याओं की स्क्रीनिंग होगी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47