Advertisement

छोटी बहन की हत्या के मामले कोर्ट ने आरोपी बड़ी बहन को सुनाई उम्र कैद की सजा, लौकी नहीं छिलने पर की थी हत्या

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां एक बड़ी बहन ने लौकी नहीं छिलने और खाना नहीं बनाने से नाराज होकर खलबट्टे सिर कुचल कर अपनी ही छोटी बहन की हत्या कर दी। जिसके बाद कोर्ट ने आरोपी बहन को आजावीन कारावास की सजा सुनाई।

क्या था पूरा मामला

दरअसल, यह पूरा मामला बीते साल अप्रैल 2025 रायगढ़ जिले के कोतरा रोड थाना क्षेत्र का है। जिंदल रोड पतरापाली में रहने वाले दिनदयाल महतो की तीन बेटियां थीं। जिसमें से बड़ी रेखा की शादी हो चुकी थी, जबकि नेहा (20 वर्ष) और रंजिता माता-पिता के साथ ही रहती थी।

वहीं घटना वाली रात आरोपी ने नेहा ने छोटी बहन रंजिता को खाना बनाने औ लौकी छिलने को कहा लेकिन, रंजिता ने मना कर दिया। जिसके बाद नेहा ने नाराज़ होकर कहा कि, अगर खाना नहीं बनाएगी, तो खाएगी भी नहीं। इसके बाद नेहा ने खुद खाना बनाकर रख दिया। थोड़ी देर बाद रंजिता ने कहा कि, वह खाना चुकी है और सोने जा रही है। छोटी बहन की बात सुन नेहा गुस्से से आग बबुला हो गई।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

नेहा ने अपने पिता को दुकान से शक्कर लाने भेजा और रसोई में रखे लोहे के खलबट्टे से रंजिता के सिर पर जोरदार वार कर दिया। रंजिता के चिल्लाने पर नेहा डर गई की कहीं मां न जाग जाए, इसलिए उसने दोबारा वार कर दिया। जिससे की मौके पर ही रंजिता की मौत हो गई। जिसके बाद पति ने पुलिस को सूचना दी।

Raigarh Crime News: 
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू की और परिवार से पूछताछ की गई। जब नेहा से कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने अपराध कबूल कर लिया। जिसके बाद उस पर कार्रवाई करते हुए कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। वहीं अब धारा 302 और 201 के तहत उसे उम्र कैद की सजा सुनाई।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57