Advertisement

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने तकनीकी भर्ती परीक्षा-2023 की चयन सूची जारी, 22-25 सितम्बर तक होगा दस्तावेज सत्यापन

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने तकनीकी भर्ती परीक्षा-2023 की चयन सूची जारी, 22-25 सितम्बर तक होगा दस्तावेज सत्यापन


प्रयोगशाला तकनीशियन भर्ती परीक्षा-2023 में 351 में से 251 अभ्यर्थियों का चयन। चयनित उम्मीदवारों का दस्तावेज सत्यापन 22 से 25 सितम्बर 2025 तक नवा रायपुर में होगा। पूरी सूची उच्च शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध।

रायपुर/19 सितम्बर 2025। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने तकनीकी भर्ती परीक्षा-2023 के तहत प्रयोगशाला तकनीशियन पदों के लिए चयन सूची जारी कर दी है। जारी परिणामों के अनुसार, कुल 351 पात्र अभ्यर्थियों में से 251 का चयन हुआ है।

अधिकारियों ने बताया कि चयनित उम्मीदवारों का दस्तावेज सत्यापन और प्राथमिकता निर्धारण प्रक्रिया 22 से 25 सितम्बर 2025 तक आयुक्त, उच्च शिक्षा संचालनालय, अटल नगर, नवा रायपुर में आयोजित की जाएगी।

सत्यापन कार्यक्रम:

  • 22 सितम्बर 2025

    Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
    WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
    sjjj
    • सुबह 11:00–1:00 बजे: अनुसूचित जाति वर्ग के 30 अभ्यर्थी

    • दोपहर 3:00–5:00 बजे: अन्य पिछड़ा वर्ग के 36 अभ्यर्थी

  • 23 सितम्बर 2025

    • सुबह 11:00–1:00 बजे: अनुसूचित जनजाति वर्ग के 38 अभ्यर्थी

    • दोपहर 3:00–5:00 बजे: अनुसूचित जनजाति वर्ग के 39 अभ्यर्थी

  • 25 सितम्बर 2025

    • सुबह 11:00–1:00 बजे: अनारक्षित वर्ग के 54 अभ्यर्थी

    • दोपहर 3:00–5:00 बजे: अनारक्षित वर्ग के 54 अभ्यर्थी

अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित नहीं होने वाले अभ्यर्थी चयन प्रक्रिया से वंचित रह जाएंगे। चयन सूची और विस्तृत जानकारी उच्च शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.highereducation.cg.gov.in पर उपलब्ध है।


file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47