Advertisement

ऑनलाइन गेमिंग से युवा की आत्महत्या: यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय का सरकार पर हमला

ऑनलाइन गेमिंग से युवा की आत्महत्या: यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय का सरकार पर हमला

मोहनलालगंज के धनुवासाड़ गांव में यश यादव की आत्महत्या पर अजय राय ने परिजनों से मुलाकात कर संवेदना जताई। ऑनलाइन गेमिंग को युवाओं के लिए खतरनाक बताते हुए सरकार से प्रतिबंध की मांग की।

लखनऊ, 19 सितंबर 2025। मोहनलालगंज के धनुवासाड़ गांव निवासी यश यादव द्वारा ऑनलाइन गेम में पैसे हारने के बाद आत्महत्या करने की घटना के बाद शुक्रवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय मृतक के घर पहुंचे। उन्होंने यश के परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना प्रकट की।

पत्रकारों से बातचीत में अजय राय ने कहा,

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

“रोजगार के अभाव और जल्दी पैसा कमाने की लालसा में युवा ऑनलाइन गेमिंग के जाल में फंस रहे हैं। पढ़ाई से ध्यान हटने और आर्थिक नुकसान के कारण तनाव व डिप्रेशन बढ़ रहा है, जिससे आत्महत्या तक की नौबत आ रही है। हाल ही में गोमतीनगर निवासी सिद्धार्थ प्रताप सिंह ने भी इसी वजह से अपनी जान दे दी थी।”

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ऑनलाइन गेमिंग पर कोई सख्त नियम नहीं बना रही है क्योंकि,

“सत्ताधारी दल से जुड़े लोग ही इस व्यापार में संलिप्त हैं। नतीजन युवाओं में जुआ व सट्टेबाजी जैसी गलत आदतें विकसित हो रही हैं, जो बेहद चिंताजनक है।”

अजय राय ने मांग की कि सरकार तत्काल प्रभाव से ऑनलाइन गेमिंग पर प्रतिबंध लगाए।

इस मौके पर उनके साथ जिला कांग्रेस कमेटी लखनऊ अध्यक्ष रूद्र दमन सिंह बब्लू, अब्दुल्ला शेर खान, के.के. सिंह, कृपा शंकर शर्मा (पूर्व प्रधान), और साधु यादव (पूर्व चेयरमैन कोऑपरेटिव) सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47