छत्तीसगढ़बलरामपुरराज्य

Blrampur: ब्लॉक कांग्रेस कमेटी राजपुर द्वारा आदिम जाति सेवा सहकारी समिति कार्यालय के सामने धरना

Blrampur: ब्लॉक कांग्रेस कमेटी राजपुर द्वारा आदिम जाति सेवा सहकारी समिति कार्यालय के सामने धरना

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसर आज ब्लाक कांग्रेस कमेटीयों के द्वारा केंद्र की सरकार की गलत नीतियों वह भेदभाव पूर्ण रवैया अपनाने के कारण प्रदेश में उत्पन्न रसायनिक खाद कमी की समस्या को गंभीरता से लेते हुए एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया!
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी राजपुर द्वारा आदिम जाति सेवा सहकारी समिति कार्यालय के सामने धरना दिया गया धरना स्थल पर जिला अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी ने कहा की केंद्र की सरकार द्वारा जानबूझकर यह भेदभाव किया जा रहा है छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा की गई डिमांड के अनुरूप आपूर्ति नहीं की जा रही है पर्याप्त रासायनिक खादों की सप्लाई नहीं होने के कारण खेती किसानी पूरी तरह से संकट में आ गई है जिसके लिए केंद्र में बैठी मोदी सरकार पूरी तरह से जिम्मेदार है।
धरना स्थल पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सुनील सिंह ने लगातार छत्तीसगढ़ में खाद की कमी को लेकर पूर्ववर्ती सरकारों का उदाहरण देते हुए कहा कि मनमोहन सिंह के जमाने में छत्तीसगढ़ के साथ ऐसा भेदभाव कभी नहीं हुआ था जिस तरह का भेदभाव आज हो रहा है छत्तीसगढ़ सरकार ने वर्तमान में 11.75 लाख मैट्रिक टन रासायनिक उर्वरकों की आपूर्ति के लिए डिमांड भेजी थी छत्तीसगढ़ राज्य को वर्तमान में सिर्फ मांग के अनुसार 42 फ़ीसदी ही यूरिया की आपूर्ति हो पाई है इसी तरह डीएपी मात्र 38% एनपीके उर्वरक मात्र 60% और सुपर फास्फेट मात्र 54% ही प्राप्त हुआ है इस तरह से मांग के अनुपात में काफी कम रासायनिक खादों की आपूर्ति होने से छत्तीसगढ़ के किसान काफी परेशान हैं और उनकी खेती बाड़ी पूरी तरह से चौपट हो गई है जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता किसानों को बरगलाने की कोशिश कर रहे हैं और उन्हें यह कह रहे हैं कि गोबर खा तू आपको जबरन सरकार दे रही है परंतु सरकार की जो मनसा है वह बहुत ही स्पष्ट है गोबर खाद के प्रयोग से जहां फसलों के उत्पाद महंगी दरों पर बिकेंगे इसके अलावा उससे गुणवत्ता भी बढ़ेगी और भूमि भी संरक्षित होगी उर्वरा शक्ति बढ़ेगी।
रासायनिक खाद केंद्र की सरकार द्वारा पर्याप्त आपूर्ति न देकर छत्तीसगढ़ के जनता के साथ अन्याय किया जा रहा है और आम नागरिकों के बीच जिस बात के लिए भाजपा जानी जाती है झूठ और पाखंड का आवरण रोड पर झूठे तथ्य प्रचारित कर रही है भाजपा के बड़े नेता चाहे वह नेता प्रतिपक्ष हैं या पूर्व मुख्यमंत्री क्षेत्रीय स्तर के नेताओं में अगर साहस है तो खुलकर बताएं कि वास्तव में केंद्र की सरकार ने खाद की कितनी मात्रा छत्तीसगढ़ राज्य को आवंटित की है, कितनी मात्रा की मांग की गई थी,कितनी मात्रा नहीं दी गई है।
धरना स्थल पर अधिवक्ता रामनारायण जयसवाल,सुदामा राजवाड़े,किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राम बिहारी यादव व पूर्व जनपद अध्यक्ष लालसाय मिंज ने भी उपस्थित कृषकों को संबोधित किया। इस अवसर पर श्रीमती खोरेन खलखो, देव शरण राम,सुरेश सोनी, विकास बंसल,विद्यानंद दुबे, व अन्य कांग्रेसी जन मौजूद थे।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री जितेंद्र गुप्ता अधिवक्ता द्वारा किया गया।
किसानों को तत्काल राहत पहुंचाने जाने हेतु छत्तीसगढ़ को अविलंब भरपूर मात्रा में खाद उपलब्ध कराए जाने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री के नाम का ज्ञापन नायब तहसीलदार तोष कुमार सिंह को सौंपा।

Haresh pradhan

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!