Advertisement

CG Weather Update: तेज धूप और उमस से बेहाल छत्तीसगढ़, जानिए कब मिलेगी राहत

रायपुर: छत्तीसगढ़ में मानसून अंतिम चरण में है और जल्द ही प्रदेश से इसकी विदाई होगी। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, मानसून की वापसी में 15-20 दिन लग सकते हैं। राज्य में इस सीजन का बारिश का कोटा लगभग पूरा हो चुका है, लेकिन हाल के दिनों में बारिश की गतिविधियों में कमी आई है। उमस और तेज धूप ने लोगों को परेशान कर रखा है।

पिछले तीन-चार दिनों से चिपचिपी गर्मी ने दिन और रात दोनों में लोगों को हलाकान किया है। शनिवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहा, जो राज्य में सबसे अधिक था। पिछले 24 घंटों में बिलाईगढ़ में 3 सेमी बारिश दर्ज की गई।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पर्याप्त बारिश के कारण वातावरण में नमी अधिक है, जिससे उमस बढ़ रही है। अगले चार दिन ऐसी ही स्थिति रहने के आसार हैं। इसके बाद बंगाल की खाड़ी में बनने वाले निम्न दाब क्षेत्र के कारण दक्षिणी हिस्सों में बारिश की संभावना है।

बारिश का आंकड़ा

इस सीजन में राज्य में अब तक 1061 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य से केवल 34 मिमी कम है। जून से सितंबर के बीच औसतन 1095 मिमी बारिश होती है। रायपुर जिले में 894 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य से 79 मिमी कम है।

हालांकि, कुछ क्षेत्रों में छिटपुट बारिश मानसून की मौजूदगी का अहसास करा रही है। लोगों को उमस और गर्मी से राहत के लिए बारिश का इंतजार है।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05