Advertisement

अम्बिकापुर में मिनी मैराथन से गूँजा नशा मुक्ति का संदेश, सेवा पखवाड़ा 2025 के तहत जन-जागरूकता अभियान

अम्बिकापुर, 21 सितम्बर 2025।
सेवा पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत जिला प्रशासन और समाज कल्याण विभाग ने आज नशा मुक्त भारत अभियान थीम पर जन-जागरूकता के लिए मिनी मैराथन दौड़ का सफल आयोजन किया। लरंग साय चौक से इस दौड़ को सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज और नगर पालिक निगम महापौर मंजूषा भगत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मिनी मैराथन प्रतापपुर चौक से होते हुए गांधी स्टेडियम में संपन्न हुई। स्टेडियम में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए सांसद चिंतामणि महाराज ने कहा कि “नशा विनाश की जड़ है, यह व्यक्ति, परिवार और समाज सभी को प्रभावित करता है। सामूहिक प्रयासों से ही नशा मुक्त समाज का निर्माण संभव है।” महापौर मंजूषा भगत ने कहा कि नशा शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए घातक है, इससे दुर्घटनाएं, अपराध और पारिवारिक विवाद बढ़ते हैं, इसलिए जन-जागरूकता आवश्यक है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

समाज कल्याण विभाग के उप संचालक व्ही.के. उके ने नशा मुक्ति से संबंधित योजनाओं की जानकारी साझा की। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत संकल्प दिलाया गया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में विभिन्न स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थी, गणमान्य नागरिक, पुलिस विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे। कार्यक्रम में तहसीलदार अंबिकापुर उमेश्वर बाज, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहायक संचालक रामकुमार सिंह, शिक्षक-प्राध्यापक, व्यायाम शिक्षक एवं समाज कल्याण विभाग के कर्मचारी शामिल रहे। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन उप संचालक व्ही.के. उके ने किया।


file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47