Advertisement

Raipur News : गोदावरी इस्पात संयंत्र हादसा: कांग्रेस ने बनाई छह सदस्यीय जांच समिति |

गोदावरी इस्पात संयंत्र हादसे की जांच हेतु कांग्रेस ने बनाई छह सदस्यीय समिति

रायपुर। धरसींवा विकासखंड के औद्योगिक क्षेत्र सिलतरा स्थित गोदावरी इस्पात संयंत्र में हाल ही में हुए दर्दनाक हादसे को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जांच समिति का गठन किया है। इस हादसे में कई मजदूरों की मौत हो गई थी और कई घायल हुए थे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के निर्देश पर यह समिति बनाई गई है। समिति प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर पीड़ित परिवारों, घायलों और संयंत्र प्रबंधन से मुलाकात कर वस्तुस्थिति का अवलोकन करेगी और अपनी रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सौंपेगी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

समिति के सदस्य

1. हनुमान साहू – पूर्व मंत्री

2. छाया वर्मा – पूर्व सांसद

3. अनीता शर्मा – पूर्व विधायक

4. दीपक मिश्रा – महासचिव, पीसीसी

5. विजय देवांगन – महासचिव, पीसीसी एवं जिला प्रभारी बीरगांव

6. उषाराम वर्मा – जिला अध्यक्ष, रायपुर ग्रामीण

कांग्रेस ने साफ किया है कि समिति स्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिवारों की समस्याओं, स्थानीय प्रशासन की कार्यवाही और संयंत्र प्रबंधन की भूमिका की विस्तृत जांच करेगी।

प्रभारी महामंत्री (संगठन एवं प्रशासन) माकनील सिंह नेताम ने आदेश जारी करते हुए समिति को जल्द से जल्द अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47