Advertisement

जेम पोर्टल भ्रष्टाचार में पूरी सरकार लिप्त: कांग्रेस

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का आरोप – जेम पोर्टल खरीदी में हजारों करोड़ का घोटाला, भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप

कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ सरकार पर जेम पोर्टल के जरिए भारी भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। कांग्रेस प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि 300 रुपये का जग 32,000 में और 1 लाख की टीवी 10 लाख में खरीदी गई। कांग्रेस ने सभी खरीदी का सोशल ऑडिट कराने की मांग की।

जेम पोर्टल भ्रष्टाचार में पूरी सरकार लिप्त: कांग्रेस

रायपुर, 3 अक्टूबर 2025। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जेम पोर्टल के माध्यम से की गई खरीददारी को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा गड़बड़ियों की जांच की घोषणा यह साबित करती है कि सरकार खुद मान रही है कि भ्रष्टाचार हुआ है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय सीएसआईडीसी के माध्यम से खरीदी की व्यवस्था थी, लेकिन भाजपा सरकार ने सत्ता में आते ही उसे बंद कर दिया ताकि राज्य के बाहर के सप्लायरों से कमीशन लेकर खरीददारी की जा सके।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कांग्रेस का आरोप है कि जेम पोर्टल से अब तक जितनी भी खरीदी हुई है, उसमें भारी भ्रष्टाचार हुआ है।

₹300 का जग ₹32,000 में

₹1 लाख की टीवी ₹10 लाख में

₹60 हजार की रोटी मेकर मशीन ₹8 लाख में

₹1,539 का ट्रैकसूट ₹2,499 में खरीदा गया

शुक्ला ने कहा कि सरकार में बैठे लोग जेम पोर्टल के माध्यम से राज्य के खजाने पर डाका डाल रहे हैं। उन्होंने रोटी खरीदी घोटाले का जिक्र करते हुए कहा कि पूरे मामले में लीपापोती की जा रही है, जबकि अब तक एफआईआर हो जानी चाहिए थी।

उन्होंने मांग की कि जेम पोर्टल से अब तक हुई सभी खरीदी का सोशल ऑडिट कराया जाए और खरीदे गए सामान व उनकी कीमतें सार्वजनिक की जाएं। इससे साफ हो जाएगा कि सामान बाजार भाव से 10 से 100 गुना तक महंगे दामों पर खरीदा गया है।

कांग्रेस का कहना है कि जेम पोर्टल भ्रष्टाचार में नीचे से ऊपर तक सभी शामिल हैं, इसी वजह से सरकार जांच से बच रही है और जो लोग घोटालों के खिलाफ आवाज उठाते हैं, उन्हीं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाती है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47