छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंबेमेतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

CG NEWS : एसपी रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर मध्य प्रदेश पुलिस बल के अधिकारियों एवं जवानों को दिया गया प्रशिक्षण

CG NEWS : एसपी रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर मध्य प्रदेश पुलिस बल के अधिकारियों एवं जवानों को दिया गया प्रशिक्षण

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

बेमेतरा – आगामी लोकसभा निर्वाचन-2024 को व्यवस्थित/शांतिपूर्ण सम्पन्न एवं संचार, सुरक्षा व कानून व्यवस्था के लिए पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक बेमेतरा श्रीमती ज्योति सिंह के मार्गदर्शन में आज 2 मई को प्रशिक्षु डीएसपी बृजकिशोर यादव के द्वारा पॉलिटेक्निक कॉलेज बेरला में मध्य प्रदेश पुलिस बल 6 वीं बटालियन के अधिकारियों एवं जवानों को प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें आगामी लोकसभा 2024 चुनाव में पुलिस की कार्य योजना और पुलिस की ड्यूटी के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान आचार संहिता के पालन एवं पुलिस की निष्पक्ष कार्यशैली के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी देकर निर्देश दिये। जिसमें आगामी लोकसभा निर्वाचन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था संबंधी प्रशिक्षण दी गई। जिसमें मतपेटी एवं स्ट्रांग रूम सुरक्षा, संचार उपकरण की जांच कराकर सुनिश्चित कर ले कि सभी उपकरण ठीक स्थिति में है यदि कनेक्टिवीटी में कोई समस्या हो तो अभी से संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर दुरूस्त कराने, चुनाव नियंत्रण कक्ष मीडीया के साथ सतत संपर्क में रहकर समस्याओं के संबंध में सूचना प्राप्त कर आवश्यक मदद भेजना सुनिश्चित करने, मतदान केंद्रों की सुरक्षा एवं संचार व्यवस्था करने, प्रत्येक मतदान केन्द्रों की संपूर्ण व्यवस्था की जानकारी ली जावे। कमी होने पर संबंधितों को अवगत कराकर दुरूस्त कराया जाना सुनिश्चित करने, पोलिंग बूथों में आदर्श आचार संहिता का कडाई से पालन सुनिश्चित करने एवं आगामी लोकसभा निर्वाचन-2024 के संबंध में चुनाव आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों की कडाई से पालन किये जाने के संबंध में मध्य प्रदेश पुलिस बल के अधिकारियों एवं जवानों को प्रशिक्षण दिया गया। उपरोक्त प्रशिक्षण के दौरान मध्य प्रदेश पुलिस 6 वीं बटालियन के अधिकारी व जवान उपस्थित रहें।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!