Advertisement

बिलासपुर कोटा में चोरी का खुलासा, बालक से बरामद ₹1.6 लाख के आभूषण

बिलासपुर: कोटा पुलिस ने चोरी का मामला सुलझाया, बालक से बरामद ₹1.6 लाख के आभूषण

बिलासपुर, 08 अक्टूबर 2025।थाना कोटा पुलिस ने चोरी के मामले में विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार कर चोरी हुए सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं।

घटना दिनांक 02 अक्टूबर 2025 की है, जब प्रार्थी कनक विश्वकर्मा अपने परिवार के साथ ग्राम पीपरखुटी गया हुआ था। शाम लगभग 6 बजे घर लौटने पर उन्होंने पाया कि घर का सामान बिखरा हुआ है और सोने-चांदी के आभूषण चोरी हो गए हैं। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोटा में धारा 331(3), 305(ए) भा.न्या.सं. के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पीपरतराई निवासी बालक को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान बालक ने चोरी स्वीकार की और अपने घर के पेटी में छुपाए गए आभूषण पुलिस के समक्ष प्रस्तुत किए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बरामद आभूषणों में शामिल हैं:

  • सोने का तरकी – 01 नग (01 मासा)

  • सोने का मंगलसूत्र – 01 नग (03 मासा)

  • सोने की माला – 01 नग (09 मासा)

  • चांदी के मुदरी, बिछिया, पायल, करधन, ताबीज और चाबी गुच्छा

जिनकी कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹1,60,000/- है। अपचारी बालक को किशोर न्याय अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर 08 अक्टूबर 2025 को किशोर न्यायालय, बिलासपुर में पेश किया गया और न्यायिक रिमांड लिया गया।

थाना प्रभारी तोप सिंह नवरंग, उपनिरीक्षक मीना ठाकुर, प्र.आर. सत्य प्रकाश यादव, आर. रामलाल सोनवानी और प्रफुल्ल यादव की कार्यवाही की सराहना की जा रही है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47