रायपुर जिला जल जीवन मिशन में दूसरे स्थान पर, 95% काम पूरा

रायपुर: केंद्र और राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन में रायपुर जिला धमतरी के बाद प्रदेश में दूसरे स्थान पर है। मिशन के तहत हर घर नल से जल पहुँचाने का कार्य रायपुर जिले में तेजी से चल रहा है और अब तक 95 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

रायपुर जिले के 477 गांवों में से 247 गांवों में कार्य पूरा हो चुका है और जल आपूर्ति प्रारंभ हो गई है। इन गांवों में नल जल योजनाओं के संचालन और संधारण की जिम्मेदारी ग्राम पंचायतों को सौंप दी गई है, जो अब पेयजल आपूर्ति का संचालन और रखरखाव कर रही हैं।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खंड, रायपुर के कार्यपालन अभियंता अनिल कुमार बच्चन ने बताया कि मार्च 2026 तक रायपुर जिले के 126 और गांवों में कार्य पूरा कर हर घर नल से जल की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। रायपुर जिले में मिशन के अंतर्गत कुल 393 पानी टंकियां बनाई जा रही हैं, जिनमें से 377 का निर्माण पूरा हो चुका है। शेष 16 पानी टंकियां निर्माणाधीन हैं।

बच्चन ने बताया कि रायपुर जिले में नल जल योजनाओं का कार्य वर्ष 2020-21 में शुरू हुआ था और इसे अलग-अलग चरणों में विभिन्न गांवों में लागू किया गया। सभी निविदाएं ऑनलाइन आमंत्रित की गईं और नियमानुसार कार्यादेश जारी किए गए। बिना कार्य पूर्णता के किसी निर्माण एजेंसी को एनओसी नहीं दी गई।

उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि धरसींवा विकासखंड के ग्राम नक्टी में नल जल योजना का कार्य पूरा कर 11 सितंबर 2024 को ग्राम पंचायत को हस्तांतरित कर दिया गया। अब ग्राम पंचायत वहां नल जल योजना का संचालन एवं संधारण कर रही है।