
भोपाल संभाग की कमान प्रवीण दुबे के हाथ, सिंधिया यूथ ब्रिगेड ने सौंपी नई जिम्मेदारी
सिंधिया यूथ ब्रिगेड ने प्रवीण कुमार दुबे को भोपाल संभाग अध्यक्ष नियुक्त किया। संगठन ने कहा—वे सनातन संस्कृति और राष्ट्रीय हित के अनुरूप कार्य करेंगे।
कुंवर जितेंद्र सिंह सोलंकी ने जारी किया आदेश, प्रवीण दुबे बने सिंधिया यूथ ब्रिगेड भोपाल अध्यक्ष
सिंधिया यूथ ब्रिगेड ने नई नियुक्ति की घोषणा की। राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर जितेंद्र सिंह सोलंकी ने भोपाल संभाग के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी प्रवीण कुमार दुबे को सौंपी।
भोपाल। सिंधिया यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय कार्यालय, भोपाल द्वारा जारी आदेश में प्रवीण कुमार दुबे को संगठन के भोपाल संभाग अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है।
दिनांक 01 सितम्बर 2025 को जारी पत्र (सं.क्र. 39/1/9/BPL/25) में राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर जितेन्द्र सिंह सोलंकी ने नियुक्ति की घोषणा करते हुए कहा कि संगठन को पूर्ण विश्वास है कि श्री दुबे अपनी नई जिम्मेदारी को निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ निभाएंगे।
संगठन ने अपेक्षा व्यक्त की है कि वे सनातन धर्म, संस्कृति, कला एवं नीति के अनुरूप कार्य करते हुए समाज और राष्ट्रहित में योगदान देंगे।
सिंधिया यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय संरक्षक के रूप में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, मप्र सरकार के मंत्री गोविंद सिंह राजपूत और प्रद्युम्न सिंह तोमर का नाम सूचीबद्ध है।
राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह चौहान, राष्ट्रीय महासचिव संजय कुमार घोष (महाराष्ट्र, मुंबई) और राष्ट्रीय संगठन महासचिव एवं प्रवक्ता विवेक यती हैं।
यह नियुक्ति पत्र संगठन के राष्ट्रीय कार्यालय ए-12, निरुपम स्टेट, होशंगाबाद रोड, भोपाल से जारी किया गया।













