Advertisement

संत प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य को लेकर फैली अफवाहों पर केली कुंज आश्रम का बयान — कहा, “महाराज जी स्वस्थ हैं”

संत प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य पर आश्रम प्रशासन का बयान — सोशल मीडिया की अफवाहों से दूर रहें

मथुरा। संत प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य को लेकर पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर तरह-तरह की खबरें फैल रही थीं। बताया जा रहा था कि उनकी तबीयत लगातार बिगड़ रही है और उन्होंने पदयात्रा भी रोक दी है।

सूत्रों के मुताबिक, महाराज की दोनों किडनी खराब हैं, जिसके चलते उन्हें सप्ताह में एक बार डायलिसिस कराना पड़ता है। बताया गया कि वर्ष 2006 में पेट की बीमारी के बाद उनकी किडनी ने काम करना बंद कर दिया था।

महाराज जी का इलाज वृंदावन के श्री कृष्णा सोसाइटी अपार्टमेंट स्थित दो फ्लैटों में किया जा रहा है, जहां वे चिकित्सकों की निगरानी में हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

आश्रम प्रशासन ने दी स्पष्टीकरण

इन सबके बीच केली कुंज आश्रम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि महाराज जी पूरी तरह स्वस्थ हैं
आश्रम की ओर से जारी बयान में कहा गया है —

“महाराज जी पहले की तरह ही भक्तों से एकांत वार्तालाप कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर चल रही भ्रामक जानकारियों पर विश्वास न करें।”

आश्रम ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों को न फैलाएं और केवल आश्रम द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें।


भक्तों में चिंता, पर अब राहत

महाराज जी के अनुयायी और भक्त सोशल मीडिया पर लगातार उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
आश्रम की ताजा जानकारी आने के बाद भक्तों ने राहत की सांस ली है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47