Advertisement

दीपावली पर 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करें – ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा

दीपावली पर 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करें: मंत्री ए. के. शर्मा ने दिए निर्देश

लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने दीपावली, गोवर्धन पूजा और छठ पूजा जैसे महत्वपूर्ण पर्वों को देखते हुए ऊर्जा एवं नगर विकास विभाग की तैयारियों की वर्चुअल समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि त्योहारों के दौरान 24 घंटे निरंतर एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मंत्री शर्मा ने कहा कि त्योहारों के समय बिजली कटौती से जनसामान्य को असुविधा न हो, इसके लिए सभी स्तरों पर विद्युत व्यवस्था की गहन मॉनिटरिंग की जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि लो वोल्टेज और बार-बार शटडाउन की समस्या पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि उपभोक्ताओं को बेहतर और स्थिर बिजली उपलब्ध हो सके।

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य नागरिकों को 24 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति देना है। इसके लिए विभागीय अधिकारी पूरी तत्परता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि दीपावली पर्व के दौरान किसी भी क्षेत्र में बिजली बाधित न हो, इसके लिए पूर्व तैयारी और निरंतर निगरानी जरूरी है।


 

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47