Advertisement

UP Bihar Diwali Holiday 2025: दीपावली और छठ पर स्कूलों में 10 दिन की छुट्टी, बच्चों में खुशी की लहर

UP Bihar Diwali Holiday 2025: दीपावली और छठ पर्व पर 10 दिन तक बंद रहेंगे स्कूल, बच्चों में खुशी की लहर

लखनऊ/पटना। अक्टूबर और नवंबर 2025 का महीना उत्तर प्रदेश और बिहार के बच्चों के लिए बेहद खास होने वाला है। इस बार पर्वों की शुरुआत 18 अक्टूबर को धनतेरस से होगी। इसके बाद नरक चतुर्दशी, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज जैसे प्रमुख त्योहारों का आयोजन किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार, 23 अक्टूबर को भाई दूज का पर्व मनाया जाएगा। इस दौरान दोनों राज्यों में कम से कम 6 दिनों की छुट्टी तो अनिवार्य रूप से रहेगी ही, वहीं छठ पूजा के कारण उत्तर प्रदेश और बिहार में यह छुट्टियाँ 10 से 12 दिनों तक बढ़ सकती हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

छठ पूजा और दीपावली दोनों ही पर्वों को लेकर यूपी और बिहार में जबरदस्त उत्साह देखने को मिलता है। स्कूलों की लंबी छुट्टियों के दौरान बच्चे न सिर्फ पढ़ाई से ब्रेक लेते हैं बल्कि प्रदेश की संस्कृति और पारंपरिक त्योहारों को करीब से जीते हैं। इस दौरान बच्चे घर सजाने, रंगोली बनाने, नए कपड़े पहनने और रिश्तेदारों से मिलने का भरपूर आनंद उठाते हैं।

स्कूलों में छुट्टियों की घोषणा के बाद विद्यार्थियों में खुशी की लहर है। वहीं, कई परिवार इस दौरान अपने गांवों की ओर रुख कर रहे हैं ताकि अपने परिजनों के साथ त्यौहार मना सकें।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47