Advertisement

22 अक्टूबर इतिहास: चंद्रयान-1 का प्रक्षेपण, भाखड़ा नांगल बांध राष्ट्र को समर्पित और अशफ़ाक़ुल्लाह खान का जन्म

22 अक्टूबर की ऐतिहासिक घटनाएँ: 2008 में ISRO ने चंद्रयान-1 लॉन्च किया जिसने चांद पर पानी खोजा। 1963 में भाखड़ा नांगल परियोजना राष्ट्र को मिली और 1900 में क्रांतिकारी अशफ़ाक़ुल्लाह खान का जन्म हुआ। जानें कादर खान और नोबेल ठुकराने की कहानी। 

आज का इतिहास: 22 अक्टूबर की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएँ

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
वर्ष घटना
2016 भारत ने कबड्डी विश्व कप का खिताब जीता।
2014 ओटावा (कनाडा) में कनाडा के संसद पर हमला हुआ, जिसमें माइकल जेहाफ बिडायु के हमले में एक सैनिक की मौत हो गई।
2010 विकिलीक्स ने इराक और अफगानिस्तान युद्ध से जुड़े हजारों गोपनीय अमेरिकी दस्तावेज सार्वजनिक किए।
2008 भारत ने अपना पहला मानवरहित चंद्र अभियान शुरू किया और ‘चंद्रयान-1’ को सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया।
2007 चीनी राष्ट्रपति हू जिंताओ ने लगातार दूसरी बार सत्तारूढ़ चीनी कम्यूनिस्ट पार्टी की कमान सम्भाली।
2004 अंकटाड रिपोर्ट के अनुसार, विदेशों में निवेश के मामले में भारत 14वें स्थान पर रहा।
1975 ‘वीनस-9’ अंतरिक्षयान का शुक्र ग्रह पर सफलतापूर्वक अवतरण हुआ।
1966 ब्रिटेन के सबसे कुख्यात डबल एजेंटों में शुमार जार्ज ब्लेक दुस्साहसिक तरीके से जेल से फरार हो गया।
1964 फ्रांसीसी दार्शनिक और लेखक ज्यां पाल सार्त्र ने नोबेल पुरस्कार ठुकराया।
1963 भारत की सबसे बड़ी बहुउद्देशीय नदी घाटी परियोजना ‘भाखड़ा नांगल’ राष्ट्र को समर्पित की गई।
1937 प्रसिद्ध हिन्दी फ़िल्म अभिनेता कादर खान का जन्म हुआ।
1900 भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सबसे जांबाज क्रांतिकारियों में से एक अशफ़ाक़ुल्लाह खान का जन्म।
1883 न्यूयार्क में ओपेरा हाउस का उद्घाटन हुआ।
1879 ब्रिटिश शासन के खिलाफ पहला राजद्रोह का मुकदमा बसुदेव बलवानी फड़के के खिलाफ दर्ज हुआ।
1875 अर्जेंटीना में पहले टेलीग्राफिक कनेक्शन की शुरुआत हुई।
1867 नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ कोलंबिया की आधारशिला रखी गयी।
1797 फ्रांस सेना के आंद्रे-जैक्स गार्नेरिन ने 3200 फुट की ऊंचाई से हवा में छलांग लगाकर पैराशूटिंग का प्रदर्शन किया।
1680 मेवाड़ के राणा राज सिंह की अप्रत्याशित मृत्यु हुई। उन्होंने इसी वर्ष जून में मुगलों की घुसपैठ का बहादुरी से जवाब दिया था।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47