Advertisement

भोपाल में रन फॉर यूनिटी: सीएम मोहन यादव बोले – सरदार पटेल ने रियासतों को जोड़कर बनाया अखंड भारत

भोपाल में ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन; दो हजार युवा दौड़े – सीएम बोले, सरदार पटेल ने भारत की रियासतों को एक किया

भोपाल। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर गुरुवार को राजधानी भोपाल के शौर्य स्मारक में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह, पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र लोधी, ओबीसी एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री कृष्णा गौर, विधायक भगवान दास सबनानी, महापौर मालती राय सहित पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

करीब दो हजार युवाओं ने शौर्य स्मारक से लाल परेड ग्राउंड तक दौड़ लगाकर देश में एकता और अखंडता का संदेश दिया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि “सरदार पटेल ने स्वतंत्र भारत में 562 रियासतों को एक सूत्र में जोड़कर अखंड भारत की नींव रखी। उस समय भोपाल, जूनागढ़, हैदराबाद जैसी रियासतें भारत में शामिल होने से मना कर रही थीं, लेकिन पटेल जी ने अपनी कूटनीति और दृढ़ इच्छाशक्ति से उन्हें भारत का हिस्सा बनाया।”

उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर का मुद्दा संयुक्त राष्ट्र में ले जाना उस दौर की बड़ी गलती थी। सरदार पटेल का मानना था कि भारत के मुद्दों को भारत ही सुलझाएगा। “आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उसी नीति पर चलते हैं कि भारत को किसी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता की जरूरत नहीं है,” सीएम ने कहा।

मुख्यमंत्री ने सरदार पटेल के योगदान को याद करते हुए बताया कि उन्होंने आईएएस और आईपीएस जैसी सेवाओं की रचना, सोमनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण, और अंग्रेजों को टैक्स देने के खिलाफ आंदोलन का नेतृत्व किया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47