Advertisement

दिल्ली में प्रदूषण ‘गंभीर’ श्रेणी में: प्रियंका गांधी ने PM मोदी और CM रेखा गुप्ता से एकजुट होकर कार्रवाई की अपील की

दिल्ली में प्रदूषण ‘गंभीर’ श्रेणी में: प्रियंका गांधी ने PM मोदी और CM रेखा गुप्ता से एकजुट होकर कार्रवाई की अपील की

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले कुछ हफ्तों से वायु गुणवत्ता में भयावह गिरावट दर्ज की गई है। शहर के प्रमुख इलाकों में AQI की रीडिंग ‘बेहद खराब’ से लेकर ‘गंभीर श्रेणी’ तक पहुंच गई है। 39 निगरानी केंद्रों की औसत रीडिंग 303 (‘बेहद खराब’) है, जबकि वजीरपुर और आनंद विहार जैसे इलाकों में AQI ‘गंभीर’ दर्ज किया गया है।

प्रियंका गांधी ने जताई चिंता: दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण ने कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा को भी चिंता में डाल दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि, “पहले वायनाड और फिर बिहार के बछवाड़ा से दिल्ली की हवा में लौटना वाकई परेशान करने वाला है। इस शहर को ढंके प्रदूषण ने मानो उस पर एक धुएं और ग्रे रंग का आवरण डाल दिया हो।”

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

केंद्र और राज्य सरकार से अपील: प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को टैग करते हुए उनसे एकजुट होकर तुरंत कार्रवाई करने की अपील की। उन्होंने कहा कि “अब समय आ गया है कि हम सब अपनी राजनीतिक मजबूरियों की परवाह किए बिना एकजुट होकर इस बारे में कुछ कदम उठाएं।”

उन्होंने ज़ोर दिया कि सांस की समस्याओं से जूझ रहे लोगों, रोज़ाना स्कूल आने-जाने वाले बच्चों और खासकर बुज़ुर्गों को इस ज़हरीलेपन से बचाने के लिए तुरंत काम करने की ज़रूरत है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस भयावह स्थिति को कम करने के लिए वे जो भी कदम उठाएंगे, “हम सब उनका समर्थन और सहयोग करेंगे।”

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47