Advertisement

दिल्ली एयरपोर्ट पर तकनीकी खराबी का असर भोपाल तक, तीन फ्लाइट्स 1 घंटे से ज्यादा लेट

दिल्ली एयरपोर्ट में तकनीकी खराबी का असर भोपाल पर भी: तीन फ्लाइट्स 1 घंटे से ज्यादा लेट, यात्रियों को हुई परेशानी

भोपाल। दिल्ली एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम (ATC) में आई बड़ी तकनीकी खराबी का असर देशभर की उड़ानों पर पड़ा। राजधानी भोपाल आने वाली तीन फ्लाइट्स भी इसके चलते देर से पहुंचीं। यात्रियों को एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा और कई उड़ानें अब भी देरी से संचालित हो रही हैं।

सुबह 7:45 बजे आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E602 करीब डेढ़ घंटे की देरी से 9:10 बजे भोपाल पहुंची। वहीं एयर इंडिया की फ्लाइट AI1723, जो 12:05 बजे पहुंचनी थी, वह 1:05 बजे लैंड कर सकी। एक और इंडिगो फ्लाइट, जो दोपहर 1:05 बजे भोपाल पहुंचने वाली थी, अब तक दिल्ली एयरपोर्ट पर ही फंसी हुई बताई जा रही है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

भोपाल एयरपोर्ट के डायरेक्टर रामजी अवस्थी ने बताया कि “सुबह की एक फ्लाइट देर से आई है। बाकी फ्लाइट्स के आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि देरी का असर आगे भी जारी रहेगा या नहीं।” उन्होंने कहा कि दिल्ली एयरपोर्ट पर तकनीकी गड़बड़ी के कारण उड़ानों की लैंडिंग और टेकऑफ टाइम में बदलाव आ रहा है।

भोपाल एयरपोर्ट प्रबंधन का कहना है कि सभी फ्लाइट्स की रियल-टाइम ट्रैकिंग की जा रही है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे एयरलाइन की वेबसाइट या कस्टमर केयर से जानकारी लेते रहें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।

जानकारी के अनुसार, दिल्ली एयरपोर्ट पर ऑटोमैटिक मेसेज स्विच सिस्टम (AMSS) में गुरुवार रात तकनीकी खराबी आ गई थी। इसके चलते एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को शुक्रवार सुबह मैन्युअली फ्लाइट्स ऑपरेट करनी पड़ीं।
इस वजह से न सिर्फ दिल्ली, बल्कि देशभर के कई शहरों की उड़ानें प्रभावित हुईं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुक्रवार सुबह तक 100 से ज्यादा फ्लाइट्स लेट हुईं। औसतन उड़ानें 30 से 90 मिनट की देरी से रवाना या लैंड हो सकीं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47