8 नवंबर का इतिहास: नोटबंदी से लेकर जहाँगीर के निधन तक, जानिए आज के दिन की ऐतिहासिक घटनाएँ

आज का दिन इतिहास में (8 नवंबर):

  • 1627: मुग़ल साम्राज्य के प्रसिद्ध शासक जहाँगीर का निधन हुआ।

    file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
    WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
    file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
  • 1917: भारत की प्रसिद्ध महिला वैज्ञानिक और कैंसर रिसर्चर डॉ. कमल रणदिवे का जन्म।

  • 1929: भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी का जन्म।

  • 1945: हांगकांग में नौका दुर्घटना, लगभग 1550 लोगों की मौत

  • 1956: संयुक्त राष्ट्र ने सोवियत संघ से हंगरी से हटने की अपील की।

  • 1957: ब्रिटेन ने क्रिसमस द्वीप के पास परमाणु परीक्षण किया।

  • 1959: प्रसिद्ध साहित्यकार लोचन प्रसाद पाण्डेय का निधन।

  • 1967: अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।

  • 1988: चीन में आए विनाशकारी भूकंप में 900 लोगों की मौत हुई।

  • 1992: जर्मनी की राजधानी बर्लिन में नस्लवाद के खिलाफ 3 लाख लोगों ने प्रदर्शन किया।

    66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
    hotal trinetra
    gaytri hospital
    WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
  • 1998: बांग्लादेश में प्रधानमंत्री शेख मुजीबुर्रहमान की हत्या के मामले में 15 दोषियों को मृत्युदंड मिला।

  • 1999: राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर ने वनडे में 331 रनों की साझेदारी कर विश्व रिकॉर्ड बनाया।

  • 2000: हिलेरी क्लिंटन ने न्यूयॉर्क सीट से चुनाव जीतकर इतिहास रचा।

  • 2001: भारत की पैरा निशानेबाज़ अवनि लखेरा का जन्म।

  • 2002: अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा सम्मेलन मनीला में प्रारंभ हुआ।

  • 2004: भारत और यूरोपीय संघ ने सामाजिक भागीदारी बढ़ाने पर सहमति जताई।

  • 2005: भारत ने फिलिस्तीनी संगठनों की हिंसा और इस्राइल के दमन की आलोचना की।

  • 2008: भारत का पहला मानव रहित अंतरिक्ष मिशन चंद्रयान-1 चंद्रमा की कक्षा में पहुँचा।

  • 2013: फिलीपींस में आए तूफान हैयान से 6,000 लोगों की मौत हुई।

  • 2016: भारत सरकार ने 500 और 1000 रुपये के नोटों को अवैध घोषित किया — नोटबंदी की ऐतिहासिक घोषणा।

  • 2020: सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री संचमान लिम्बू का निधन।