Advertisement

मोदी ने काशी से 4 वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई, बोले- यह भारतीयों की, भारतीयों द्वारा और भारतीयों के लिए बनाई गई ट्रेन

वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रधानमंत्री ने कहा

“अब विदेशी यात्री भी वंदे भारत को देखकर अचंभित होते हैं। यह ट्रेन भारतीयों की, भारतीयों द्वारा और भारतीयों के लिए बनाई गई है। पहले हम सोचते थे कि यह सब विदेशों में होता है, लेकिन अब भारत खुद कर दिखा रहा है।”

पीएम मोदी ने भाषण की शुरुआत ‘नमः पार्वती पतये’ के उच्चारण से की और करीब 18 मिनट तक सभा को संबोधित किया। जिन ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई गई, वे इन रूटों पर चलेंगी —

  • वाराणसी से खजुराहो

  • फिरोजपुर से दिल्ली

  • एर्नाकुलम से बेंगलुरु

  • लखनऊ से सहारनपुर

    Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
    WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
    sjjj

वाराणसी को यह 8वीं वंदे भारत ट्रेन मिली है।

यह मोदी का इस वर्ष का 5वां वाराणसी दौरा और सांसद रहते हुए 53वां दौरा है। प्रधानमंत्री शुक्रवार शाम 5 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचे और वहां से बरेका गेस्ट हाउस तक सड़क मार्ग से गए। 27 किमी लंबे रूट पर जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

स्टेशन पर पहुंचे पीएम मोदी ने लोगों का अभिवादन किया, बच्चों से बातचीत की और यात्रियों से मुलाकात की। उन्होंने ट्रेन में स्कूली छात्रों से भी चर्चा की, जो इस ऐतिहासिक यात्रा का हिस्सा बने।

यात्रियों की प्रतिक्रिया:
ट्रेन में सफर कर रहे यात्री पतंजलि पांडेय ने कहा —

“हमें बहुत अच्छा लग रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई है। काशी और खजुराहो दोनों ही स्थान सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।”

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47