Advertisement

भोपाल में मेट्रो स्टेशन के नीचे ट्रक में आग, 10 फीट तक उठीं लपटें

भोपाल में मेट्रो स्टेशन के नीचे खड़े ट्रक में आग: 10 फीट ऊपर तक उठीं लपटें, एक ओर का रास्ता डायवर्ट किया गया

भोपाल के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात बड़ा हादसा टल गया। मेट्रो स्टेशन के नीचे खड़े एक ट्रक में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही मिनटों में पूरा ट्रक का केबिन धू-धूकर जल उठा। लपटें करीब 10 फीट ऊंचाई तक उठने लगीं, जिससे आसपास अफरातफरी मच गई। एहतियातन एक ओर का रास्ता डायवर्ट करना पड़ा।

प्रत्यक्षदर्शी राजा चंद्रवंशी, जो छिंदवाड़ा के रहने वाले हैं, ने बताया कि वे भोपाल परीक्षा देने आए थे। रात करीब साढ़े आठ बजे रानी कमलापति रेलवे स्टेशन की ओर जा रहे थे, तभी उन्होंने मेट्रो स्टेशन के नीचे खड़े ट्रक से उठती आग की लपटें देखीं। उन्होंने तुरंत फायर स्टेशन पर सूचना दी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

सूचना मिलते ही आईएसबीटी और पुल बोगदा फायर स्टेशन की दमकलें मौके पर पहुंचीं। फायरकर्मियों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

फायरकर्मी शाहनवाज अहमद ने बताया कि यह ट्रक प्रगति पेट्रोल पंप के पास मेट्रो स्टेशन के नीचे साइड में खड़ा था। ट्रक में केवल केबिन था, जबकि बॉडी खुली हुई थी। अज्ञात कारणों से आग लगी और कुछ ही देर में पूरा केबिन जलकर खाक हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब ट्रक में आग लगी, उस समय उसमें कोई मौजूद नहीं था, वरना बड़ी जनहानि हो सकती थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैफिक डायवर्ट किया और स्थिति को नियंत्रण में लिया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47