Advertisement

भारत ने कायम रखा अजेय रिकॉर्ड, ऑस्ट्रेलिया में नहीं हारी कोई टी-20 सीरीज

भारत ने ऑस्ट्रेलिया में टी-20 सीरीज जीती: बारिश से बेनतीजा हुआ आखिरी मुकाबला, अभिषेक शर्मा बने प्लेयर ऑफ द सीरीज

ब्रिस्बेन। टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को उसी की धरती पर हराकर इतिहास रच दिया है। 5 मैचों की टी-20 सीरीज में भारत ने 2-1 से जीत दर्ज की, जबकि पहला और आखिरी मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहा। इस तरह भारत ने एक बार फिर यह साबित किया कि ऑस्ट्रेलियाई सरज़मीं पर वह टी-20 सीरीज में अजेय है।

ब्रिस्बेन के गाबा मैदान पर खेले गए पांचवें मैच में बारिश ने खलल डाला। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी। भारत ने 4.5 ओवर में बिना विकेट खोए 52 रन बना लिए थे। तभी तेज हवाओं और बिजली की चमक के बीच बारिश शुरू हो गई। करीब दो घंटे इंतज़ार के बाद मैच को रद्द घोषित कर दिया गया।

ओपनर अभिषेक शर्मा 23 और शुभमन गिल 29 रन पर नाबाद लौटे। बारिश के कारण स्टेडियम की कुछ सीटें भी खाली करानी पड़ीं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

अभिषेक शर्मा बने प्लेयर ऑफ द सीरीज

भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। उन्होंने 5 मैचों में 161.38 के स्ट्राइक रेट से 163 रन बनाए, जिसमें एक अर्धशतक शामिल रहा।


भारत का ऑस्ट्रेलिया में अजेय रिकॉर्ड कायम

भारत अब तक ऑस्ट्रेलिया में कोई टी-20 सीरीज नहीं हारा है।
2008 से लेकर अब तक भारत ने ऑस्ट्रेलिया की धरती पर 5 टी-20 सीरीज खेली हैं—

  • 4 में जीत दर्ज की

  • 2 ड्रॉ रहीं


टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन:

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।


ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन:

मिचेल मार्श (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, मिचेल ओवेन, मार्कस स्टोयनिस, ग्लेन मैक्सवेल, जैवियर बार्टलेट, बेन ड्वारशस, नाथन एलिस, एडम जम्पा।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47