Advertisement

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु के प्रस्तावित अम्बिकापुर दौरे की तैयारियाँ तेज़, कलेक्टर भोसकर ने की समीक्षा बैठक

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु के प्रस्तावित अम्बिकापुर आगमन की तैयारी तेज़, कलेक्टर भोसकर ने की समीक्षा बैठक

धान खरीदी, जनजातीय गौरव दिवस और यूनिटी मार्च की तैयारियों की भी समीक्षा

अम्बिकापुर, 11 नवम्बर 2025। कलेक्टर विलास भोसकर की अध्यक्षता में मंगलवार को साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिले के आगामी महत्वपूर्ण कार्यक्रमों और प्रशासनिक तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान कलेक्टर श्री भोसकर ने बताया कि महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु का 20 नवम्बर 2025 को अम्बिकापुर आगमन प्रस्तावित है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राष्ट्रपति महोदया के प्रोटोकॉल के अनुसार सभी तैयारियां समय सीमा में, गम्भीरता और सजगता के साथ पूरी की जाएं।

उन्होंने कार्यक्रम स्थल की व्यवस्था, हेलीपेड निर्माण, सर्किट हाउस की तैयारी, वीआईपी एवं वीवीआईपी व्यवस्थाओं, आमंत्रण कार्ड एवं पास वितरण, आमजनों के लिए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था आदि की समीक्षा की। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी कार्यों में लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं रहेगी।

मतदाता सूची अद्यतन की समीक्षा

कलेक्टर ने एसआईआर प्रक्रिया और गणना प्रपत्र वितरण की स्थिति की जानकारी ली और कहा कि मतदाता सूची में दर्ज की जाने वाली प्रत्येक जानकारी त्रुटिरहित होनी चाहिए। अधिकारी नियमित मॉनिटरिंग करें और किसी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत समाधान करें।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

धान खरीदी की तैयारियाँ सुनिश्चित करने के निर्देश

कलेक्टर श्री भोसकर ने बताया कि धान खरीदी 15 नवम्बर से प्रारंभ होने जा रही है, जिसके लिए सभी आवश्यक तैयारियाँ सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने बारदाना, मॉइश्चर मीटर, तौल-माप और परिवहन व्यवस्था की जानकारी ली और निर्देश दिए कि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

जनजातीय गौरव दिवस और यूनिटी मार्च की समीक्षा

बैठक में 15 नवम्बर को आयोजित होने वाले जनजातीय गौरव दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने कहा कि कार्यक्रम का आयोजन शासन के निर्देशानुसार गरिमामयी ढंग से किया जाए।

इसके साथ ही, 13 नवम्बर को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले “यूनिटी मार्च” की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। यह यात्रा राम मंदिर, अम्बिकापुर से प्रारंभ होकर मल्टीपरपज स्कूल, शासकीय विद्यालय असोला होते हुए परसा में सम्पन्न होगी।

कलेक्टर श्री भोसकर ने कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु सभी विभागों को आपसी सहभागिता और समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने यात्रा मार्ग पर बिजली, पेयजल, स्वच्छता, अस्थायी शौचालय सहित सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

विभागीय योजनाओं की समीक्षा

बैठक में विभिन्न विभागीय योजनाओं, कलेक्टर जनदर्शन, जन चौपाल, जन शिकायत और पीजी पोर्टल की स्थिति पर भी चर्चा की गई।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर सुनील नायक, राम सिंह ठाकुर, अमृत लाल ध्रुव, नगर निगम कमिश्नर डी.एन. कश्यप, सभी एसडीएम और विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47