ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़
Trending

20 नवंबर: ISS लॉन्च से नूर्नबर्ग ट्रायल तक—जानें क्या हुआ था आज के दिन

20 नवंबर के दिन इतिहास में कई बड़ी घटनाएँ दर्ज हैं—टीपू सुल्तान का जन्म, मिल्खा सिंह का जन्म, ISS का पहला मॉड्यूल लॉन्च और नूर्नबर्ग ट्रायल की शुरुआत। पूरी सूची पढ़ें।

आज का इतिहास: 20 नवंबर को घटी प्रमुख घटनाएँ

1272 – पिता हेनरी तृतीय की मृत्यु के बाद एडवर्ड प्रथम इंग्लैंड के राजा घोषित किए गए।

1750 – मैसूर साम्राज्य के महान शासक टीपू सुल्तान का जन्म।

1805 – विश्वविख्यात संगीतकार लुडविग वान बीथोवेन के एकमात्र ओपेरा “फिदेलियो” का प्रीमियर वियना में हुआ।

1815 – यूरोप में शांति बनाए रखने हेतु रूस, प्रशिया, ऑस्ट्रिया और इंग्लैंड के बीच गठबंधन।

1820 – दक्षिण प्रशांत महासागर में स्पर्म व्हेल के हमले के बाद व्हेलिंग जहाज़ एसेक्स डूबा; 20 में से सिर्फ 8 लोग बचे। इसी घटना से मोबी-डिक उपन्यास को प्रेरणा मिली।

1829 – रूस के निकोलायेव और सेवेस्तोपोल क्षेत्र से यहूदियों को निष्कासित किया गया।

1866 – अमेरिका के वॉशिंगटन में हावर्ड विश्वविद्यालय की स्थापना।

1910 – फ्रांसिस्को मादेरो ने पोर्फिरियो डियाज़ शासन के खिलाफ सशस्त्र विद्रोह का आह्वान किया—जो आगे चलकर मैक्सिकन क्रांति की नींव बना।

1917 – कोलकाता में बोस अनुसंधान संस्थान की स्थापना।

1929 – भारत के महान धावक मिल्खा सिंह का जन्म—‘फ्लाइंग सिख’ के रूप में प्रसिद्ध।

1931 – रोल्स-रॉयस ने बेंटले मोटर्स का अधिग्रहण किया।

1942 – ब्रिटिश सेना ने लीबिया की राजधानी बेनगाज़ी पर पुनः कब्ज़ा किया।

1945 – जापान ने अमेरिका के समक्ष पूर्ण आत्मसमर्पण किया; द्वितीय विश्व युद्ध समाप्त।

1945नूर्नबर्ग ट्रायल शुरू—24 नाजी नेताओं पर सुनवाई।

1947 – महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय और फिलिप माउंटबेटन का विवाह।

1949 – इज़रायल में यहूदियों की संख्या 10 लाख पहुंची।

1955 – पॉली उमरीगर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में भारत का पहला दोहरा शतक जमाया।

1968 – अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।

1979 – मक्का की मस्जिद-अल-हरम पर इस्लामी कट्टरपंथियों ने कब्ज़ा किया।

1981 – अफ्रीकी देश बुरुंडी ने संविधान अपनाया।

1984 – महान शायर फ़ैज़ अहमद फ़ैज़ का निधन।

1988अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) का पहला घटक लॉन्च।

1989 – भारतीय महिला फ्रीस्टाइल पहलवान बबीता फोगाट का जन्म।

1994 – अंगोला सरकार और यूनिटा विद्रोहियों के बीच 19 वर्ष पुराना संघर्ष समाप्त करने हेतु लुसाका शांति संधि

1997 – अमेरिका का स्पेस शटल ‘कोलंबिया’ सफलतापूर्वक प्रक्षेपित।

1998 – ISS के लिए ‘जार्या’ मॉड्यूल जारी किया गया।

2002 – ‘प्रेस्टीज’ तेल टैंकर अटलांटिक महासागर में डूबा।

2003 – इस्तांबुल में बम धमाकों में ब्रिटेन के महावाणिज्य दूत समेत 27 लोगों की मौत।

2007 – पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने आम और प्रांतीय विधानसभा चुनाव कार्यक्रम घोषित किया।

2009 – विद्वान एवं कवि श्याम बहादुर वर्मा का निधन।

2014 – प्रसिद्ध कवियित्री निर्मला ठाकुर का निधन।

2015 – माली की राजधानी बमाको में बंधक बनाकर 19 लोगों की हत्या।

2016 – पीवी सिंधु ने चाइना ओपन सुपर सीरीज जीतकर अपना पहला खिताब हासिल किया।

2017 – कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व AIFF अध्यक्ष प्रियरंजन दासमुंशी का निधन।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!