Advertisement

हरदोई के लाइंस पब्लिक स्कूल में 18 बच्चे बेहोश, 9 KGMU लखनऊ रेफर

हरदोई के लाइंस पब्लिक स्कूल में 18 बच्चे गैस के संपर्क में आने से बेहोश, 9 को KGMU लखनऊ रेफर; डिप्टी सीएम ने लिया संज्ञान

हरदोई के संडीला कस्बे स्थित लाइंस पब्लिक स्कूल में गुरुवार को अचानक तबीयत बिगड़ने से 18 बच्चे बेहोश हो गए। बच्चों के बेहोश होने की जानकारी मिलते ही स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। शुरुआती जांच में गैस या किसी केमिकल रिएक्शन के संपर्क में आने की आशंका जताई गई है।

अभिभावक पहुंचे स्कूल, प्रबंधन पर भड़के

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में अभिभावक स्कूल पहुंच गए। उन्होंने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नाराज़गी जताई और मामले की पूर्ण जांच की मांग की।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

9 बच्चों को KGMU लखनऊ रेफर

बेहोश हुए 18 बच्चों में से 9 की हालत गंभीर बताई गई, जिन्हें निजी अस्पतालों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) शिफ्ट किया गया।
यहां सीएचसी अधीक्षक और डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर लगातार निगरानी कर रही है।

इसके बाद गंभीर स्थिति वाले 9 बच्चों को सरकारी एंबुलेंस से KGMU लखनऊ रेफर किया गया है, जहां उनके इलाज के साथ ABG जांच की जाएगी।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लिया संज्ञान

घटना की गंभीरता को देखते हुए उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने तुरंत संज्ञान लिया है।
उन्होंने निर्देश दिए हैं कि—

  • सभी बच्चों का उचित इलाज सुनिश्चित किया जाए
  • उनकी लगातार निगरानी की जाए
  • बच्चों की स्वास्थ्य स्थिति की रिपोर्ट लगातार भेजी जाए

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47