Advertisement

ऐश्वर्या राय बच्चन ने पिता कृष्णराज राय को जयंती पर दी भावुक श्रद्धांजलि

ऐश्वर्या राय बच्चन ने पिता कृष्णराज राय की जयंती पर भावुक पोस्ट शेयर की, आराध्या के साथ दिखीं तस्वीरें वायरल

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) ने अपने पिता कृष्णराज राय (Krishnaraj Rai) की जयंती के मौके पर सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा किया है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपनी, अपने पिता और बेटी आराध्या बच्चन की कई पुरानी और नई तस्वीरें पोस्ट करते हुए उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दी।

बता दें कि कृष्णराज राय का निधन वर्ष 2017 में मुंबई में हुआ था। वे लंबे समय से बीमार थे और इलाज के दौरान उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा था। ऐश्वर्या अपने पिता के बेहद करीब थीं और हर साल उनकी पुण्यतिथि और जयंती पर उन्हें याद करती हैं।

अपने पोस्ट में ऐश्वर्या ने कैप्शन लिखा—
“जन्मदिन मुबारक हो प्यारे डैडी-अज्जा… हमारे एंजल, आपसे हमेशा प्यार करती रहूंगी। हमारी आराध्या के 14 साल की होने पर आप लोगों ने जो असीम प्यार और आशीर्वाद दिया, उसके लिए धन्यवाद।”

शेयर की गई तस्वीरों में एक फोटो में ऐश्वर्या पिता की तस्वीर के सामने आंखें बंद किए प्रणाम करती दिखाई दे रही हैं। दूसरी तस्वीरों में छोटी आराध्या अपने नाना की गोद में नजर आ रही हैं। यह पोस्ट देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और फैन्स भी कमेंट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।

हाल ही में ऐश्वर्या राय बच्चन आंध्र प्रदेश में आयोजित श्री सत्य साईं बाबा के 100वें जन्मोत्सव में शामिल हुई थीं। अब उन्होंने पिता की बर्थ एनिवर्सरी पर अपना यह भावुक पोस्ट शेयर किया है।


Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
View this post on Instagram

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47