Advertisement

PM Modi CG Visit: प्रधानमंत्री मोदी 28 नवंबर को रायपुर आएंगे, दो रात स्पीकर हाउस में ठहरेंगे

PM MODI CG VISIT : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 नवंबर को छत्तीसगढ़ आएंगे, नए स्पीकर हाउस में रहेंगे 2 रात

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर नवा रायपुर इन दिनों हाई-सिक्योरिटी और वीवीआईपी मूवमेंट के चलते पूरी तरह सतर्क मोड पर है। 28 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से पहले पुलिस और प्रदेश सरकार 60वें अखिल भारतीय डीजीपी-आईजीपी कॉन्फ्रेंस की तैयारियों में पूरी ताकत झोंक रही है।

नया रायपुर और उसके आसपास के इलाके में देशभर से आने वाले शीर्ष पुलिस अधिकारियों के ठहरने से लेकर सुरक्षा व्यवस्था तक के लिए बड़े पैमाने पर इंतजाम किए जा रहे हैं। नक्सलियों के खिलाफ प्रदेश में तेजी से चल रहे अभियान के बीच यह सम्मेलन बेहद अहम माना जा रहा है। सम्मेलन में न केवल नक्सलवाद बल्कि आंतरिक सुरक्षा, देश की वर्तमान चुनौतियों और रणनीतिक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा होगी।

300 से अधिक अधिकारी होंगे शामिल

डीजीपी-आईजीपी कॉन्फ्रेंस 29 नवंबर से 1 दिसंबर तक नवा रायपुर स्थित आईआईएम परिसर में आयोजित होगी। इसमें देशभर के करीब 300 अतिविशिष्ट अधिकारी शामिल होंगे, जिनमें राज्यों के पुलिस महानिदेशक, केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के 20 डीजी और एडीजी, वरिष्ठ सुरक्षा विशेषज्ञ और शीर्ष प्रशासनिक अधिकारी शामिल हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

छत्तीसगढ़ शासन और प्रशासन पिछले लगभग तीन महीनों से इस हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम की तैयारियों में जुटा हुआ है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नवा रायपुर के प्रमुख मार्गों और परिसरों में अतिरिक्त तैनाती की गई है।

पीएम मोदी की यात्रा—28 से 30 नवंबर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 नवंबर की शाम लगभग 7:30 बजे विशेष विमान से रायपुर पहुंचेंगे। वे दो रात नवा रायपुर स्थित नए स्पीकर हाउस में ठहरेंगे। 29 और 30 नवंबर को पीएम डीजीपी-आईजीपी कॉन्फ्रेंस में शामिल होकर आंतरिक सुरक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

सूत्रों के अनुसार, पीएम मोदी इस दौरान भाजपा कार्यालय (कुशाभाऊ ठाकरे परिसर) भी जा सकते हैं, हालांकि इस कार्यक्रम को पीएमओ की अंतिम मंजूरी का इंतजार है।

प्रधानमंत्री 30 नवंबर को लगभग शाम 5:30 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

केंद्रीय गृहमंत्री व NSA भी होंगे शामिल

सम्मेलन में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री भी शामिल होंगे। सुरक्षा एजेंसियों के इस सबसे प्रतिष्ठित वार्षिक सम्मेलन को मोदी सरकार की सुरक्षा रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है।


 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47