Advertisement

मैनपाट में जनजातीय गौरव समारोह संपन्न, नायकों के संघर्ष को किया नमन

जनजातीय नायकों के साहस और संघर्ष का देशहित में अमूल्य योगदान — मैनपाट में जनजातीय गौरव समारोह संपन्न

मैनपाट/शासकीय नवीन महाविद्यालय कमलेश्वरपुर, मैनपाट में “जनजातीय समाज का गौरवशाली अतीत : ऐतिहासिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक योगदान” विषय पर जनजातीय गौरव समारोह उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य विनय कुमार सनमानी ने की, जबकि अतिथियों की उपस्थिति में दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

कार्यक्रम के संयोजक डॉ. शैहून एक्का ने जनजातीय जननायकों के ऐतिहासिक योगदान की भूमिका रखते हुए आयोजन को आगे बढ़ाया। महाविद्यालय के राजनीति शास्त्र के सहायक प्राध्यापक बिकलेश कुमार गुप्ता ने बिरसा मुंडा जी के संघर्ष व अंग्रेजों द्वारा किए गए अत्याचारों का विस्तृत उल्लेख किया, जिसे सुनकर श्रोता भावविभोर हो गए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मुख्य अतिथि निलेश तिर्की, शाखा प्रबंधक, भारतीय स्टेट बैंक कमलेश्वरपुर, ने जनजातीय नायकों के साहस, संघर्ष और उनके देशहित में दिए अमूल्य योगदान को रेखांकित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य विनय कुमार सनमानी ने कहा—
“हमारे पास जो संसाधन उपलब्ध हैं, उनका उपयोग सोच-समझकर करना चाहिए क्योंकि ये संसाधन हमें लंबे संघर्ष के बाद मिले हैं।”

समारोह में महाविद्यालय के सभी स्टाफ और छात्र–छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का समापन सहायक प्राध्यापक सुश्री गरिमा तिर्की के आभार प्रदर्शन के साथ किया गया।


 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47