Advertisement

प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की मुलाकात, कानून-व्यवस्था पर हुई विस्तृत चर्चा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों ने की सौजन्य भेंट

रायपुर, 02 दिसम्बर 2025। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से रविवार शाम रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था, कानून-व्यवस्था और संवेदनशील क्षेत्रों में policing को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मुख्यमंत्री साय ने अधिकारियों को कर्तव्यनिष्ठा, सजगता और मानवीय संवेदनशीलता के साथ कार्य करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में विशेष रूप से आदिवासी एवं वनांचल क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था को सुचारू रखना चुनौतीपूर्ण है, इसलिए ऐसे क्षेत्रों में सेवा दे रहे अधिकारियों को अधिक सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने सभी प्रशिक्षु अधिकारियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि युवा अधिकारी कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

बैठक में आईजी अजय यादव, एसपी अभिषेक पल्लव, एएसपी पंकज शुक्ला सहित प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी आदित्य कुमार, अंशिका जैन, प्रतिक दादा साहेब और मानषी उपस्थित रहे।


 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47